समाजवादी पार्टी इन दिनों लोक सभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। लोक सभा चुनावों की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कोविद कुमार सिंह का मंगलवार शाम गुरुग्राम के मेदांता सिटी हॉस्पिटल में निधन हो गया। 63 वर्षीय पूर्व मंत्री को अस्वस्थ होने पर मेदांता में भर्ती कराया गया था।

15 अगस्त को पूर्व मंत्री का हुआ था जन्म :

मूल रूप से निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी कोविद का जन्म 15 अगस्त 1955 को हुआ था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मंझले भाई देव कुमार का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। 26 जून को उनके पिता का भी निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी सुनीता कोविद, बेटी दिव्या और बेटा दिव्यांश हैं। कोविद के पार्थिव शरीर तेल टंकी रोड स्थित आवास पर पहुंचेगा और बुधवार को दोपहर में अंतिम यात्रा निकलेगी। खन्नौत तट के मोक्षधाम परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भाजपा से पहली बार बने थे विधायक :

पूर्व मंत्री कोविद कुमार ने 1980 में भाजपा से सक्रिय राजनीति की शुरूआत की थी। वह पहली बार निगोही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक बने थे। 1993 में हुए मध्यावधि चुनाव में इसी सीट से दोबारा चुने गए और 2003 में प्रदेश की सपा सरकार में उन्हें दर्जा राज्यमंत्री का ओहदा मिला। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए और 2012 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनकी पत्नी सुनीता कोविद को तिलहर से चुनाव लड़ाया लेकिन पत्नी के चुनाव में हारने के बाद वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें