उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित बलिया जिले में हत्याओं का सिलसिला जारी है। अपराधियों के अपराध पर अंकुश लगाने में बलिया पुलिस नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामले में सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नारद राय के खास सहयोगी बताए जा रहे एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद मृतक का शव सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव टीएस बंधे पर पाया गया है। घटना के बाद मौके पर एएसपी और एसपी सहित आलाधिकारी पहुंच गए हैं। मृतक सपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

बंधे पर पायी गई लाश

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश सहतवार थाना क्षेत्र के 63 टीएस बंधे पर पायी गई। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद मृतक की पुष्टि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पुरास निवासी मनोज सिंह (47) परशुराम सिंह के रूप में हुई।

Former Minister Narad Rai worker shot dead in ballia 2
Former Minister Narad Rai worker shot dead in ballia 2

डेरे से हुआ था गायब

जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम मनोज प्रतिदिन की तरह पुरास गांव के पश्चिम में स्थित डेरा पर बाइक से पहुंचा था। बताया जा रहा है कि शाम को डेरा पर पहुंचने पर कुछ लोग बाइक से मिलने पहुंचे जिसके बाद से वह गायब है। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने बुलाने के लिए डेरे पर पहुंचे लेकिन केवल बाइक ही मिली। परिजनों ने बताया कि जब वह कही जाते थे तो बाइक से ही जाते थे। आसपास जानकारी लेने के बाद भी पता नहीं चला।

मौके पर पहुंचे एसपी सहित आलाअधिकारी

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली सहित आलाअधिकारी पहुंच गए। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसपी ने बताया कि घटना में मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। मृतक के सीने पर दो गोलियों के निशान पाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Former Minister Narad Rai worker shot dead in ballia 1
Former Minister Narad Rai worker shot dead in ballia 1

पूर्व मंत्री का बताया जा रहा है खास

मृतक मनोज सिंह की पहचान किए जाने के बाद घटनास्थल पर परिजन भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह के नजदीकी व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नारद राय के नजदीकी है। मनोज ठेकेदारी का काम करता था। कयास लगाया जा रहा है कि ठेकेदारी को लेकर ही हत्या कर दी गई है।

गांव की महिला के साथ बताया जा रहा अवैध संबंध

कथित रूप से कहा जा रहा है कि गांव के ही एक महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसे हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बता दें कि मनोज की पुत्री की शादी फरवरी 2019 में तय की गई है। जिसकी सगाई भी किया जा चुका है। बेटी की 12 फरवरी को तिलक और शादी 19 फरवरी 2019 को तय किया गया है।

पूर्व मंत्री ने ली जानकारी

घटना के बाद में पूर्व मंत्री नारद राय ने घटना की जानकारी आलाधिकारियों से ली है। वहीं परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढ़ाढस बंधाया है।

ये भी पढ़ेंः 

सुरक्षित नहीं यूपी पुलिस: लगातार हमलों से पुलिसकर्मियों को जख्म दे रहे अपराधी

शराब माफियाओं को पकड़ने गई टीम पर हमला, दारोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल

मेरठः दिनदहाड़े होटल व्यवसायी की गोलियों से भूनकर हत्या

इटौंजा: हरियाणा से तस्करी के लिए लाई जा रही 250 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई

जीआरपी ने एक करोड़ की मार्फीन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें