Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हमीरपुर: लोहियावाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेक्युलर मोर्च में होंगे शामिल

सपा के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाकर अपने इरादे बता दिए हैं। शिवपाल का ये सेक्युलर मोर्चा धीरे धीरे बुंदेलखंड में भी बड़ा आकार लेता जा रहा है। यहाँ पर झांसी मंडल में अपनी जड़े जमाने के बाद इस सेक्युलर मोर्चे ने चित्रकूट मंडल में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। यहाँ पर एक के बाद समाजवादी पार्टी के बड़े नेता इस्तीफ़ा देकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ले रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

सपा नेता ने अखिलेश पर लगाये आरोप :

यूपी के महोबा जिले के निवासी कबरई के ब्लाक प्रमुख और सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने खुद के सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने की बात कहते हुए सपा मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिले के विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्ला में देर रात आए सपा नेता छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि वह सपा छोड़कर शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चे में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि झांसी मंडल के तमाम बड़े सपा नेता सेक्यूलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर चुके है।

सपा कोटे से बने हैं ब्लॉक प्रमुख :

जिले की चित्रकूट मंडल में बांदा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गई है। इसके अलावा जल्द ही चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर में मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित किए जाएंगे। सपा नेता छत्रपाल सिंह यादव सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और वर्तमान में सपा कोटे से कबरई के ब्लाक प्रमुख हैं। इनकी सास महोबा से वर्तमान में जिला पंचायत की सदस्य हैं। इनकी पत्नी नीरज यादव भी मौजूदा समय में जिला पंचायत सदस्य हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

थाना सिविल लाइन के नौशेरा में टावर पर चढे चाचा भतीजे ,प्रशासन में हड़कम्प, पुलिस पर रुपये मांगने का आरोप, परिवारीक झगड़े में पैसे लेने दरोगा बना रहा था दबाब, दरोगा को चौकी से हटाने की मांग कर रहे हैं चाचा-भतीजे, मौके पहुंची पुलिस दोनों युवकों को समझाने का कर रही प्रयास।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

ससुराल पक्ष ने गर्भवती महिला से की मारपीट, बच्चे की मौत

kumar Rahul
7 years ago

विवादित बयान देने वाले संगीत सोम फिर फँसे

Praveen Singh
7 years ago
Exit mobile version