उत्तर प्रदेश की राजनीति में नेताओं के दल बदलने की खबरें आये दिन सुनने को मिलती रहती हैं। यूपी चुनाव के पहले भी कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ लिया था मगर अब सपा के एक पूर्व नेता (former sp minister) फिर से पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

 

पूर्व मंत्री होंगे शामिल :

  • यूपी चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हो गया था।
  • इसमें अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को सपा अध्यक्ष पद से हटाकर खुद उस पर बैठ गए थे।
  • साथ ही मुलायम-शिवपाल द्वारा दिए गए कई प्रत्याशियों के टिकट भी काट दिए थे।
  • टिकट काटने के बाद सपा के कई तत्कालीन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी।
  • पार्टी छोड़ने वाले इन नेताओं में ज्यादातर नेता मुलायम-शिवपाल गुट के थे।
  • मगर अब सपा छोड़कर जाने वाले एक नेता की फिर से पार्टी में वापसी होने जा रही है।
  • यूपी चुनाव के पहले सपा छोड़कर पूर्व मंत्री नारद राय बसपा में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें, BJP विधायक कार्यकर्ता को 50 सेकेंड में दी 20 गालियां

  • इसके बाद उन्हें बसपा ने बलिया से टिकट भी दिया था मगर वे चुनाव हार गए थे।
  • आज नारद राय ने बसपा के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए पार्टी से नाता तोड़ लिया।
  • अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान नहीं मिला।
  • साथ ही बसपा कोआर्डिनेटर पर वसूली का भी उन्होंने आरोप लगाया है।
  • उन्होंने लिखा कि अब बहुजन समाज पार्टी सेसारे रिश्ते खत्म करता हूँ।
  • सूत्रों से खबर है कि पूर्व मंत्री नारद राय फिर से सपा में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें, वीडियो: राजधानी में CM योगी के सुरक्षाकर्मी को बदमाशों ने पीटा

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें