सूबे के मुख्यमंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर मीट फैक्ट्री का एनओसी कराने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने वाले शातिर गैंग को बुलंदशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ठगी गयी रकम में से 21 लाख रूपये की बरामदगी भी कर ली है। ठगों ने खुर्जा नगरपालिका चेअरमैन रफीक फड्डा से मीट फैक्ट्री का लाइसेंस दिलाने के नाम पर महीने भर पहले यह रकम ऐंठी थी।

  • पुलिस ने बाताया कि इन लोगों ने 22 जून को मुख्यमंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर डीएम आवास पर फोन किया था।
  • इस गैंग का सरगना हनीफ उर्फ आलमगीर है, जिसने ओएसडी बनकर फोन किया था।
  • हनीफ इटावा को रहने वाला यूपी का कुख्यात ठग है।
  • वैसे तो हनीफ हाईस्कूल फेल है लेकिन उसके शातिर दिमाग के आगे कई लोग गच्चा खा जाते हैं।
  • बुलंदशहर की खुर्जा नगरपालिका के चेयरमैन रफीक फड्डा भी उसके शिकार हो गये।

पैसे देकर फंसे रफीकः

  • रफीक फड्डा 3 साल से अपनी मीट फैक्ट्री के लाइसेंस के लिए भटक रहे थे।
  • उन्होंने शातिर ठग के कहने पर 40 लाख रूपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिये।
  • रकम ट्रांसफर करने के बाद रफीक आरोपियों से संपर्क नहीं कर पा रहें थे।
  • कई दिन की मशक्कत के बाद रफीक फड्डा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
  • इस दौरान पुलिस ने स्टेट बैंक के अधिकारी को गिरफ्तार किया जिसने खाते से पैसे निकालकर ठगों को निकालकर दिये थे।
  • बैंक अधिकारी की निशानदेही और सर्विलांस की मदद से पुलिस हनीफ तक पहुंचने में कामयाब रही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें