राजधानी के हसनगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी को सफाई करते समय एक पूर्ण विकसित कन्या का भ्रूण गोमती नदी (river Gomti) में उतरता हुआ मिल गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
- सूचना पाकर मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक भ्रूण पानी के बहाव में आगे पहुंच गया।
- पुलिस ने उसे निकलवाकर पीएम के लिए भेज दिया।
- पुलिस का कहना है पूर्ण विकसित भ्रूण किसी ने लाकर फेंका है।
- यह कारनामा किसने किया इसकी पड़ताल की जा रही है।
- पुलिस आसपास के अस्पतालों में पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें- वीडियो: मुस्लिम नगरों के नाम बदलकर किये जाए हिंदू!
जलकुम्भी हटाकर महंत ने शुरू किया रक्षा का काम
- मनकामेश्वर उपवन घाट पर नौ जून को होने वाली गोमती महाआरती से पहले गोमती सफाई अभियान की शुरुआत 6 जून से की गई है।
- मनकामेश्वर मठ मंदिर और नमोस्तुत मां गोमती की प्रमुख महंत देव्या गिरि के नेतृत्व में सेवादारों ने गोमती की सफाई की।
- महंत देव्या गिरि ने कहा कि गोमती की सफाई के लिए हर वर्ग के लोगों को सामने आना होगा।
- वह चाहे हिन्दू, मुस्लिम हो या सिख, ईसाई।
- क्योंकि गोमती जीवनदायनी हैं।
- सभी को उनसे जल प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें- वीडियो: लक्ष्मीकांत बाजपाई ने MDA के वीसी को घेरा!
- बिना जल के किसी जीव का जीवन संभव नहीं है।
- डालीगंज पुल के पास मनकामेश्वर उपवन घाट पर महंत ने मन्दिर के सेवादारों के साथ गोमती से जलकुम्भी और गंदगी हटाई।
- महंत देव्या गिरि ने कहा कि जिन विभागों के लोगों के पास गोमती की सफाई की जिम्मेदारी है, वो लोग अपना कार्य सही से नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी के काफिले पर हमला, पूरी घटना कैमरे कैद!
- प्रदेश सरकार को गोमती की सफाई के लिए लगातार अभियान चलाते रहना चाहिए।
- उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ भाषण देने से गोमती की सफाई नहीं होगी।
- उसके लिए कार्य करना होगा।
- महंत देव्या गिरि ने कहा कि हमारे ऋषियों, मुनियों की संस्कृति पर्यावरण की रक्षा व नदियों को स्वच्छ रखने की रही है।
- उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय सफाई से पंच भौतिक तत्वों की रक्षा का संदेश दिया जाएगा।
- महंत ने प्रत्येक व्यक्ति से पांच पेड़ लगाने और उसे जीवित (river Gomti) रखने की अपील की।
ये भी पढ़ें- …तो भाजपा की सरकार बनते ही थम गया अपराध!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.