बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन की समस्या बहुत ही आम है। लेकिन, यदि साफ़ सफाई का ध्यान रखा जाये तो इससे बचना बहुत ही आसान है। राजधानी के सिविल अस्पताल से लेकर लोहिया अस्पताल और बलरामपुर अस्पताल में इस समय रोजाना त्वचा रोग की ओपीडी में सैकड़ों मरीज फंगल इन्फेक्शन की समस्या लेकर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : दो काउंटर के एक ही नंबर, परेशान हो रहे मरीज!

बढ़ रही मरीजों की संख्या

  • बारिश के साथ ही बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय हो जाते हैं।
  • जिसकी वजह से इस मौसम में सबसे ज्यादा संक्रामक रोग फैलते हैं।
  • बलरामपुर अस्पताल में प्रतिदिन 1000 के करीब मरीज त्वचा रोग की ओपीडी में आते हैं।
  • जिसमे से करीब आधे मरीज फंगल इन्फेक्शन के होते हैं।
  • वही सिविल अस्पताल में भी फंगल इन्फेक्शन के सैकड़ों मरीज रोजाना आ रहे हैं।
  • डॉक्टर्स की माने तो नियमित नहाने से फंगल इन्फेक्शन नहीं होता है।
  • साफ़ सफाई से फंगल इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।
  • वही फंगल इन्फेक्शन का दूसरा कारण पसीना भी है।

ये भी पढ़ें : व्यापारियों ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला!

  • जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है उन्हें भी फंगल इन्फेक्शन की समस्या होती है।
  • फंगल इन्फेक्शन की समस्या में त्वचा की ऊपरी सतह पर पपड़ी या पसीने की जगह पर खुजली होती है।
  • इस मौसम में घुन  बचकर रहना चाहिए इसके काटने से भी समस्या हो सकती है।
  • घुन के काटने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए और रोज नहाना चाहिए।
  • साथ ही घर में बिछाने वाली चादर को भी साफ़ रखना चाहिए।
  • यदि एक को समस्या हो तो सभी को डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें : वेबसाइट से सट्टा खेलने वाले 14 सट्टेबाज गिरफ्तार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें