Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लोहिया अस्पताल में फंगस लगा इंट्रा वेनस (आइवी) फ्लूड सप्लाई

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लगातार डॉक्टरों की लापरवाही देखने को मिल रही है। पिछली 28 अगस्त को डॉक्टरों की लापरवाही के चलते यहां पीएम हॉउस में एक शव को कुत्तों ने नोच डाला था। इस मामले में लोहिया हॉस्पिटल की खूब फजीहत हुई थी। इसके बाद कई मामले ऐसे आ चुके हैं इनमें अस्पताल की फजीहत हो चुकी है फिर भी यहां लापरवाही लगातार जारी है।

लोहिया अस्पताल में लापरवाहों का बोलबाला

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही लगातार जारी है। यहां एक बार फिर डॉक्टरों ने मरीज के इलाज में बड़ी चूक कर दी। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने फंगस लगा इंट्रा वेनस (आइवी) फ्लूड सप्लाई कर दिया इससे मरीजों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है। बताया जा रहा है कि निजी फार्मा कंपनी “इनवेन” सरकारी अस्पतालों में आरएल व एनएस फ्लूड की सप्लाई करती है। कंपनी ने दिसम्बर माह में करीब सात हजार बोतल आरएल फ्लूड की सप्लाई थीं। इस पूरे मामले की ड्रग विभाग फ्लूड की करेगा जांच।

[foogallery id=”166657″]

क्या कहते हैं जिम्मेदार

इस मामले में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के सीएमएस मेजर देवेंद्र नेगी ने बताया कि मरीज के कांपने की शिकायत मिली थी। हमने मरीज को लगाया गया फंगस लगा फ्लूड ओटी और वार्ड से वापस मंगवा लिया। उसे सैम्पल के लिए भेजा गया है। जो फ्लूड अस्पताल में मौजूद है उसे वापस करने के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फ्लूड में फंगस होने की वजह से पत्र लिखकर वापस करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर जांच करेंगे। जांच में दोषी पाए जाने के बाद जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

लोहिया अस्पताल की पहले भी दिख चुकी लापरवाही

बता दें कि लोहिया अस्पताल प्रशासन की इससे पहले भी लापरवाही सामने आ चुकी है। अगस्त महीने में चिनहट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की रहने वाली ऊषा तिवारी (40) नाम की महिला ने घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक पी लिया था। इसके बाद उसे परिजनों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मौत के बाद महिला को पोस्टमार्टम हॉउस में रखवा दिया था। पीएम हॉउस का चैनल बंद कर दिया गया था। लोहे के चैनल का कुछ हिस्सा खुला था, इसी के रास्ते से कुत्तों ने प्रवेश किया। कुत्तों ने मृत महिला के मुंह को नोच कर खा लिया। खून से लथपथ महिला के शव को कुत्तों ने खूब घसीटा। कुत्तों के खून से सने पैरों के निशान फर्श पर देख वहां परिजनों के होश उड़ गए थे।

 

https://youtu.be/Nv_5kEJb2EE

Related posts

एक्सक्लूसिव वीडियोः जयगुरू देव के कार्यक्रम में भगदड़ से 19 की मौत

Rupesh Rawat
8 years ago

सेक्युलर मोर्चे पर बोले सपा सांसद तेज प्रताप, सभी मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Shashank
6 years ago

शाहजहांपुर BJP कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता की उडा़ई धज्जियां

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version