नोएडा में आबकारी दुकानों के लिए वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण का आवंटन [ Noida Liquor Lottery ] सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति उत्तर प्रदेश मुकेश मेश्राम और जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा ने की।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस ई-लॉटरी प्रक्रिया की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा प्रमुख सचिव को पुष्प गुच्छ भेंट कर की गई। आबकारी विभाग की नवसृजित देशी मदिरा, मॉडल शॉप, कंपोजिट एवं भांग की दुकानों का आवंटन एलईडी स्क्रीन पर ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया।

आवेदन और दुकानों का विवरण [ Noida Liquor Lottery ]

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर जिले में निम्नलिखित आबकारी दुकानों के लिए आवंटन किया गया:

दुकान का प्रकारकुल दुकानेंप्राप्त आवेदन
देशी शराब2346300
कंपोजिट शॉप (देसी और विदेशी)23911218
मॉडल शॉप27689
भांग की दुकान122
कुल50118229

महिलाओं को मिला बड़ा अवसर [ Noida Liquor Lottery ]

ग्रेटर नोएडा में इस बार पहली बार 110 शराब दुकानों का आवंटन महिलाओं को किया गया। यह कदम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

आबकारी विभाग को बड़ी राजस्व प्राप्ति [ Noida Liquor Lottery ]

इस प्रक्रिया में 18229 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके माध्यम से आबकारी विभाग के खाते में 145 करोड़ रुपये प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में जमा हुए

सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था

कलेक्ट्रेट परिसर सूरजपुर में ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति उत्तर प्रदेश मुकेश मेश्राम के निर्देशन में गठित समिति की देखरेख में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। समिति में निम्नलिखित अधिकारी शामिल थे:

  • जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा
  • डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी
  • सहायक पुलिस आयुक्त संजीव विश्नोई
  • सहायक आबकारी आयुक्त मोहन मिकिन्स
  • बख्तावर हनीफ
  • जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार

इस बार के ई-लॉटरी प्रक्रिया [ Noida Liquor Lottery ] में महिलाओं को बढ़ावा दिया गया और पूरी पारदर्शिता के साथ आबकारी दुकानों का आवंटन किया गया। इससे ना सिर्फ जिले में आबकारी विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ, बल्कि महिला उद्यमिता को भी मजबूती मिली

अस्वीकरण:

इस पृष्ठ पर ई-लॉटरी  से संबंधित दी गई जानकारी विभिन्न सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों, जिनमें https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ शामिल है, से प्राप्त की गई है।  उत्तर प्रदेश में  “ई-लॉटरी  पोर्टल  “ ई-लॉटरी से संबंधित डेटा का आधिकारिक स्रोत है और यहां प्रस्तुत सामग्री उनके आधिकारिक रिकॉर्ड पर आधारित है। यह डेटा इस लेख के प्रकाशन की तारीख तक संकलित किया गया है।

हालांकि, यदि आपको दी गई जानकारी में कोई त्रुटि या कमी मिलती है, तो कृपया हमें https://x.com/WeUttarPradesh पर संदेश भेजकर सूचित करें।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें