उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति मौजूदा समय में जेल में बंद हैं, सपा नेता गायत्री प्रजापति पर एक महिला से गैंगरेप(gayatri gang rape case) और उसी महिला की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोप लगे थे।

गायत्री की डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर बहस आज(gayatri gang rape case):

  • सपा नेता गायत्री प्रजापति मौजूदा समय में लखनऊ की जिला जेल में बंद हैं।
  • गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप और नाबालिग के यौन शोषण के आरोप लगे हुए हैं।
  • इसी क्रम में गुरुवार 13 जुलाई को लखनऊ हाई कोर्ट में गायत्री प्रजापति की डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर बहस होगी।
  • गौरतलब है कि, गायत्री प्रजापति की जमानत को लेकर काफी कोशिशें की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: यागी सरकार ने इन घोटालों की जांच के दिए आदेश!

बहस के बाद तय हो सकते हैं आरोप(gayatri gang rape case):

  • सपा नेता गायत्री प्रजापति की डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर गुरुवार को बहस होनी है।
  • बहस के बाद गायत्री प्रजापति पर कोर्ट आरोप तय कर सकता है।
  • मामले की सुनवाई लखनऊ कोर्ट की पाक्सो कोर्ट में की जाएगी।

ये भी पढ़ें: एप्लीकेशन से संचालित होगी नई दूरसंचार नीति : मनोज सिन्हा

हाईकोर्ट ने पलटा था ADJ का आदेश(gayatri gang rape case):

  • हाईकोर्ट ने सपा नेता गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
  • गायत्री की जमानत रद्द करने को लेकर कोर्ट में याचिका दी गयी थी जिसे मंजूर कर लिया गया है।
  • यह याचिका राज्य सरकार की ओर से दायर की गयी थी।
  • आपको बता दें कि यूपी चुनाव के बाद से ही गायत्री जेल में बंद हैं।
  • हाईकोर्ट ने बताया कि, ADJ ने जमानत देने में काफी जल्दबाजी दिखाई है।
  • उस पर एक महिला ने कई अन्य लोगो संग मिलकर बलात्कार का आरोप लगाया है।
  • भाजपा ने भी यूपी चुनाव के समय में गायत्री प्रजापति का मुद्दा काफी उछाला था।
  • सरकार बनने के पहले भाजपा ने कहा था कि सत्ता में आते ही गायत्री जेल जाएगा।
  • पुलिस को भी गायत्री को ढूँढने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी गायत्री को आत्मसमर्पण करने की सलाह देते थे।

ये भी पढ़ें: रक्त परीक्षण एवं रक्तदान अभियान की बैठक में पहुंचे पंकज सिंह!

नाबालिग के साथ यौन शोषण का भी आरोप(gayatri gang rape case):

  • लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में गायत्री प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
  • महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी का यौन शोषण हुआ है।
  • इस संदर्भ में भी गायत्री प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
  • यह मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: SSP मंजिल सैनी ने संभाली कांवड़ यात्रा की सुरक्षा की कमान!

लोकायुक्त ने भी गायत्री प्रजापति के खिलाफ शुरू की जांच(gayatri gang rape case):

  • सपा नेता गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप और पाक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा चल रहा है।
  • वहीँ सपा नेता पर लोकायुक्त ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।
  • लोकायुक्त ने यह जांच आय से अधिक संपत्ति, अवैध खनन और भ्रष्टाचार के मामले में दायर परिवाद के आधार पर शुरू की है।

ये भी पढ़ें: युवतियों को अश्लील वीडियो भेजने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे!

ये भी पढ़ें: 3000 RTI का नहीं मिला जवाब, ‘आप’ ने दी चेतावनी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें