गाजियाबाद। जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में वीरवार को Ghaziabad e Lottery के माध्यम से शराब की दुकानों का आवंटन किया गया। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की, जबकि प्रमुख सचिव अमृत अभिजात बतौर नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
463 दुकानों के लिए 12,037 आवेदन [ Ghaziabad e Lottery ]
गाजियाबाद जिले में 463 शराब की दुकानों के आवंटन के लिए 12,037 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवंटन प्रक्रिया के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, डीसीपी सिटी, जिला आबकारी अधिकारी सचिव, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन मेरठ शामिल थे।
श्रेणीवार दुकान आवंटन
दुकान का प्रकार | कुल दुकानें | महिलाओं को आवंटित |
---|---|---|
देशी शराब | 214 | 67 |
कंपोजिट शॉप | 192 | 52 |
मॉडल शॉप | 43 | 16 |
भांग की दुकानें | 14 | 2 |
महिलाओं को मिला 33% लाइसेंस [ Ghaziabad e Lottery ]
ई-लॉटरी प्रक्रिया में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बार कुल 463 दुकानों में से 167 लाइसेंस महिलाओं को आवंटित किए गए, जो लगभग 33 प्रतिशत है।
भांग की दो दुकानें महिलाओं को मिलीं
ई-लॉटरी प्रक्रिया के तहत भांग की 13 दुकानों का आवंटन किया गया, जिनमें से 2 महिलाओं को आवंटित हुईं। हालांकि, डासना देहात की भांग की दुकान का आवंटन नहीं हो सका।
जिला आबकारी विभाग को 96.63 करोड़ का राजस्व [ Ghaziabad e Lottery ]
इस ई-लॉटरी प्रक्रिया से 96 करोड़ 63 लाख रुपये का राजस्व सरकार के खाते में जमा हुआ, जिससे आबकारी विभाग का कोष लबालब हो गया।
दुकानों की संख्या | प्राप्त आवेदन | जमा धनराशि रुपये में |
देशी 214 | 5,014 | 53 करोड़ 10 लाख रुपये |
कंपोजिट 192 | 5,900 | 32 करोड़ 59 लाख 10 हजार रुपये |
मॉडल 43 | 1,083 | 10 करोड़ 83 लाख रुपये |
भांग 14 | 45 | 11 लाख 25 हजार रुपये |
कुल 463 | 12,037 | 96 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपये |
आवंटन सूची सार्वजनिक [ Ghaziabad e Lottery ]
आबकारी विभाग ने आवंटन सूची को वेबसाइट ghaziabad.nic.in पर अपलोड कर दिया है। साथ ही, इसे जिला आबकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है।
शीर्षक | विवरण | Start Date | End Date | फ़ाइल |
---|---|---|---|---|
आबकारी विभाग द्वारा दुकानों की ई-लॉटरी परिणाम | आबकारी विभाग द्वारा दुकानों की ई-लॉटरी परिणाम | 06/03/2025 | 31/12/2025 | देखें (465 KB) County Liquor (6 MB) Model Shop (679 KB) Composite Shop (5 MB) Bhang Shop (245 KB) |
इस दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार और डीसीपी सिटी राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी श्री अमृत अभिजात प्रमुख सचिव के पर्यवेक्षण व जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा की अध्यक्षता में ई—लॉटरी के माध्यम से आबकारी विभाग की देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग की दुकानों का सफल आंवटन हुआ। pic.twitter.com/3RQtbp24PN
— DM Ghaziabad (@dm_ghaziabad) March 6, 2025
अस्वीकरण:
इस पृष्ठ पर ई-लॉटरी से संबंधित दी गई जानकारी विभिन्न सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों, जिनमें https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ शामिल है, से प्राप्त की गई है। उत्तर प्रदेश में “ई-लॉटरी पोर्टल “ ई-लॉटरी से संबंधित डेटा का आधिकारिक स्रोत है और यहां प्रस्तुत सामग्री उनके आधिकारिक रिकॉर्ड पर आधारित है। यह डेटा इस लेख के प्रकाशन की तारीख तक संकलित किया गया है।
हालांकि, यदि आपको दी गई जानकारी में कोई त्रुटि या कमी मिलती है, तो कृपया हमें https://x.com/WeUttarPradesh पर संदेश भेजकर सूचित करें।