भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाजियाबाद महानगर जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चैनपाल सिंह गुर्जर [ Chain Pal Singh Gurjar ] को सौंपी है। उनकी नियुक्ति को 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, क्योंकि लोनी विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर समुदाय की संख्या सबसे अधिक है। इससे पहले भी इस पद पर सतपाल गुर्जर रह चुके हैं, जो लोनी के ही निवासी थे।
उत्तर प्रदेश भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा
62 कार्यकर्ताओं ने किया था दावा, चैनपाल बने विजेता [ Chain Pal Singh Gurjar ]
इस पद के लिए 62 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की थी, लेकिन चैनपाल सिंह गुर्जर को चुना गया। दिलचस्प बात यह रही कि उनके नाम की चर्चा शुरू में कहीं नहीं थी, लेकिन संगठन में तीन दशक की सेवा और मजबूत पकड़ के चलते भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया।
ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश [ Chain Pal Singh Gurjar ]
चैनपाल सिंह चार बार भाजपा जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं और 2004 से 2007 तक मंडल अध्यक्ष भी रहे। उनकी नियुक्ति भाजपा की ओबीसी समुदाय को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। वर्तमान में भी वे जिला उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।
भविष्य की रणनीति
भाजपा की यह नियुक्ति ओबीसी वर्ग और खासतौर पर गुर्जर समुदाय के वोट बैंक को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। चैनपाल सिंह की जमीनी पकड़ और संगठन कौशल से भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद है।