उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के शुरूआती दिनों में ही पूर्व समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवरफ्रंट(gomti riverfront) की जांच के आदेश दिए थे। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावित रकम खर्च हो जाने के बाद भी अधूरे कामों को देखते हुए योजना की जांच के आदेश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार 13 जून को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोमती रिवरफ्रंट को लेकर बयान दिए।
नहीं रोका जायेगा गोमती रिवरफ्रंट का काम(gomti riverfront):
- योगी सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को गोमती रिवरफ्रंट को लेकर बयान दिया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, गोमती रिवरफ्रंट का काम नहीं रोका जायेगा।
- इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, गोमती में गिरने वाले नालों को रोका जायेगा।
- सिंचाई मंत्री ने आगे जानकारी दी कि, मौजूदा समय में गोमती नदी में शहर के 28 गंदे नाले बह रहे हैं।
रेलवे से छुड़ाया जायेगा म्यूजिकल फाउंटेन(gomti riverfront):
- सिंचाई मंत्री ने आगे रिवरफ्रंट पर होने वाले कामों की बात की।
- उन्होंने कहा कि, सरकार म्यूजिकल फाउंटेन को रेलवे से छुड़ाकर लाएगी।
- गौरतलब है कि, यह म्यूजिकल फाउंटेन कुल 42 करोड़ रुपये की कीमत का है।
- जिसके तहत सरकार 10 करोड़ रुपये का कानपुर रेलवे में जमा कर के फाउंटेन लाएगी।
- साथ ही मंत्री धर्मपाल ने जानकारी दी कि, 42 करोड़ का फव्वारा फ्रांस से मंगाया गया है।
ये भी पढ़ें: पाक्सो मामले में गायत्री को राहत नहीं, HC ने सरकार से किया सवाल!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#dharmpal singh
#dharmpal singh statement gomti riverfront
#dharmpal singh statement over gomti riverfront
#dharmpal singh statement over gomti riverfront today
#Gomti Riverfront
#Irrigation minister
#Irrigation minister dharmpal singh
#irrigation minister dharmpal singh statement over gomti riverfront
#statement over gomti riverfront today
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार