Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राप्ती नदी में नहाने गयीं पांच लड़कियां डूबीं, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर!

Girls plunge in Gorakhpur

Gorakhpur plunge

गोरखपुर के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कानापार गाँव की पांच लड़कियां राप्ती नदी में नहाते वक़्त डूब गईं। जिनमें से तीन लड़कियों को तुरंत गांववालों द्वारा बचा लिया गया, परन्तु दो लड़कियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

कैसे हुआ हादसा:

गोरखपुर जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कानापार गाँव के रहने वाली पांच लड़कियां रविवार को सुबह करीब ग्यारह बजे राप्ती नदी में नहाने गयी थीं। जिस दौरान वो गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं और मदद के लिए चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर स्थानीय गाँव वालों ने नदी में कूदकर खुशी(12 वर्ष) पुत्री रामू पाठक मुस्कान(10 वर्ष) पुत्री रामू पाठक सन्नू(12 वर्ष) पुत्री नन्दकिशोर को डूबने से बचा लिया। इसी बीच निकिता(10 वर्ष) पुत्री चंद्रप्रकाश यादव और अर्चना(11 वर्ष) पुत्री हरिशंकर यादव को डूबने से नहीं बचाया जा सका और उनकी डूबने से मौत हो गई। नदी से बचाई गयी 3 लड़कियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए धानी सीएचसी ले गए।

प्रशासन ने दिया मदद का भरोसा:

गोरखपुर के गाँव बृजमनगंज में नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत पर एसओ विनोद राव, सीओ फरेंदा रचना मिश्रा, एडीएम कृपा शंकर पांडेय ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।  क्षेत्र के सपा विधायक विनोद मणि भी पीड़ि‍त परिजनों के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए दुख जताया व आर्थिक सहायता के लिए शासन और प्रशासन की तरफ से मदद का भरोसा दिलाया।

Related posts

रोजी रोटी की तलाश में पंजाब कमाने गए युवक की हत्या। 19 वर्षीय नीरज की पंजाब में चाकुओं से गोदकर हत्या। पंजाब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर किया परिजनों के हवाले। गांव में शव के पहुचने से घर मे मचा कोहराम। सिरसिया थाना क्षेत्र के टिटहरिया गांव का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

यूपी चुनाव के तहत भाजपा करेगी ‘कमल मेले’ का आयोजन!

Divyang Dixit
8 years ago

14 दिसंबर से शुरू हो सकता है विधानसभा का शीतकालीन सत्र

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version