उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 16 अक्टूबर से पूर्वांचल के चार दिवसीय दौरे पर हैं, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुँचे थे। अपने पूर्वांचल दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 643 करोड़ की करीब 66 परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को देंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाने का भूमिपूजन किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी पिपराइच पहुंचे थे। जहाँ मुख्यमंत्री योगी ने 3500 टन की क्षमता वाली चीनी मिल का शिलान्यास किया था। मंगलवार 17 अक्टूबर को को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के कुशीनगर जिले में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने तकरीबन 22 करोड़ की योजनाओं की सौगात जिलेवासियों को दीं। कुशीनगर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने चरगाँव में पुल और तरकुलानी में रेगुलेटर(gorakhpur regulator) का शिलान्यास किया।

47-50 गाँवों को बाढ़ से मिलेगी निजात(gorakhpur regulator):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कुशीनगर के बाद गोरखपुर पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने तरकुलानी में रेगुलेटर का CM योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया था।
  • इसके साथ ही CM योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, 47-50 गाँवों को बाढ़ से निजात मिलेगी।
  • बाढ़ के पानी से हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती थी।
  • रेगुलेटर के माध्यम से सीधे नदियों में बाढ़ का पानी जायेगा।
  • इस रेगुलेटर का निर्माण कार्य 40.60 करोड़ से किया जायेगा।

चरगांव पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में क्या बोले मुख्यमंत्री योगी(gorakhpur regulator):

  • आज धनतेरस के साथ धनवंतरी का जन्मदिन है।
  • प्रत्येक ब्लॉक में बड़ी योजनायें पहुंचाएं।
  • पूर्वांचल के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
  • चीनी मिल चलने से पिपराइच क्षेत्र का विकास होगा।
  • हमारी सरकार प्रदेश भर में उद्योग लगाकर रोजगार पैदा करेगी।
  • युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: संगीत सोम के बयान को आज़म का मिला साथ

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें