उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने गुरुवार 12 जनवरी को सूबे के प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल से मिलने उनके आवास पहुंचे। जहाँ उन्होंने नवनीत सहगल का हाल-चाल जाना।
स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली:
- सूबे के राज्यपाल राम नाईक गुरुवार को प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल से मिलने उनके आवास पहुंचे।
- जहाँ उन्होंन नवनीत सहगल का कुशलक्षेम पूछा तथा उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।
- इस अवसर पर प्रमुख सचिव नवनीत सहगल की पत्नी वंदना सहगल भी मौजूद रहीं।
- इसके साथ ही नवनीत सहगल ने राज्यपाल राम नाईक को ‘ईश्वरत्व से पूर्व सत्य स्वरुप रामायण’ भेंट की।
- यह पुस्तक श्रीराम वर्मा द्वारा लिखी गयी है।
- साथ ही इसका डिज़ाइन वंदना सहगल ने किया है।
- वहीँ राज्यपाल राम नाईक ने नवनीत सहगल को अपने कई किस्से सुनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्नाव में एक सड़क हादसे का शिकार हुए थे प्रमुख सचिव:
- प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल बीते 18 नवम्बर, 2016 कको उन्नाव के हसनगंज ब्लाक में सड़क हादसे का शिकार हो गये थे।
- इस सड़क दुर्घटना में नवनीत सहगल को अति गंभीर चोटें आयीं थीं।
- हादसे के बाद प्रमुख सचिव को KGMC, लखनऊ में भर्ती कराया गया था।
- लेकिन प्रमुख सचिव की गंभीर स्थिति को देखते हुए गुड़गांव स्थित मेदांता मेडीसिटी में भर्ती कराया गया था।
- जिसके बाद 9 दिसंबर 2016 को प्रमुख सचिव लखनऊ स्थित अपने आवास पर आ गए थे।
- फिलहाल, प्रमुख सचिव सूचना चिकित्सकों की सलाह पर ‘बेडरेस्ट’ पर हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार