Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

PM मोदी के गढ़ में CM 10 को बनाएंगे चुनावी रणनीति!

आगामी विधान सभा चुनाव 2017 को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों की नजर उत्तर प्रदेश पर है। क्योकि यह देश में सबसे बड़ा राज्य है और संसद तक का रास्ता यहीं से होकर गुजरता है। अब ऐसे में ही चुनाव की रणनीति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी आगामी 10 दिसंबर को आएंगे। इस दौरान गुजरात के एक दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही गुजरती समाज द्वारा आयोजित 2 दिवसीय कार्यक्रम में अभिनेता व सांसद परेश रावल भी होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अस्सी घाट पर किया जायेगा।

Related posts

एम्बुलेंस सेवा 102 के संचालन के लिए नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू

Sudhir Kumar
6 years ago

अफसरों को कार्य पद्धति में सुधार लाने की डीएम ने दी नसीहत

UP ORG Desk
6 years ago

आगरा : टोलप्लाजा पर भाजपा विधायक की दबंगई हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version