गुलशन बिंदु ने की आत्महत्या की कोशिश :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजे काफी चौंका देने वाले आ रहे हैं।
  • एक्जिट पोल के अनुसार ही चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आये हैं।
  • मगर जहाँ एक्जिट पोल में बसपा को 1 सीट नहीं मिलती दिख रही थी तो वहीँ बसपा ने 2 सीट हासिल कर ली है।
  • इसके अलावा समाजवादी पार्टी का तो नगर निगम में सूपड़ा साफ़ हो चुका है।
  • अखिलेश यादव के समाजवादी का अध्यक्ष बनने के बाद ये दूसरी सबसे बड़ी हार है।
  • सपा की सिर्फ नगर निगमों ही नहीं कई अन्य नगर पंचायत, नगर निकाय में बड़ी हार हुई है।
  • यहीं नहीं, सपा का गढ़ कहे जाने वाले इटावा में जसवंतनगर सीट पर सपा की हार हुई है।
  • यहाँ से सपा नेता शिवपाल यादव समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है।
  • चुनाव में हार जाने के कारण एक सपा प्रत्याशी के आत्महत्या करने की खबर आ रही है।
  • अयोध्या नगर निगम से सपा प्रत्याशी गुलशन बिंदु ने आत्महत्या की कोशिश की है।
  • मौजूद लोगो और पार्टी नेताओं की वजह से ऐसा करने में नाकामयाब रही।
  • इसके अलावा समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन इस निकाय चुनाव में काफी निराशाजनक रहा है
  • सपा को इससे सीखते हुए 2019 की तैयारी करनी चाहिए
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें