फ़ैजाबाद। उत्तर प्रदेश में सर्दी की पहली अंगड़ाई का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। कोहरे का कहर शुरूआती ठंड से कई जिले के लोग कांपने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में सर्दी आते हैं कोहरे ने कई शहरों को अपने आगोश में ले लिया है। साथ सामन्य जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। जिसके चलते यातायात पर इसका बड़ा असर पड़ा है। सड़कों पर धुंध के चलते आवा-जाही में भी कमी आयी है। साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। (ट्रक और बोलेरो की टक्कर)
फ़ैजाबाद में ट्रक और बोलेरो की टक्कर, आधा दर्जन घायल
- ताजा मामला फ़ैजाबाद किले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र का है।
- यहां गुरुवार को कोहरे की धुंध के कारण ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर के बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
- हादसे में बोलेरो सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
- चीख पुकार सुनकर राहगीर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
- सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के जरिये सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया।
- यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
- पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
यात्रियों के लिए मुसीबत बना घना कोहरा
- घने कोहरे के चलते यातायात संसाधनों में भी कमी है।
- जिससे यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- वहीं स्कूली बच्चे इस ठंड में भी मुस्तैद नज़र आ रहे हैं।
- देखा जा सकता है कि ठंड प्रभावित इलाके में भी बच्चे सुबह-सुबह स्कूलों के लिए रवाना हो रहे हैं।
- सोचने वाली बात यह है जहां एक तरफ देश को भविष्य की ओर चलाने वाले परिवहन तंत्र की गति में रुकावटें आ रही हैं।
- तो इसके विपरीत हमारे देश का भविष्य सुबह सुबह सड़को पर प्रगति की ओर गतिमान है।
- कोहरे से प्रभावित यातायात संसाधनों में सबसे बड़ा असर परिवहन तंत्र पर पड़ा है।
- देखा जाए तो यह ठंड की पहली अंगड़ाई है जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती रहेगी कोहरे में भी इज़ाफ़ा होगा।
- अब देखना यह होगा क्या आने वाले दिनों में भी शीतलहर का कहर ऐसे ही बरकरार रहेगा। ट्रक और बोलेरो की टक्कर
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.