Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

देश की कई मशहूर हस्तियों ने दी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव की युवाओं के बीच अपनी एक ख़ास पहचान बनी हुई है। 2012 के विधानसभा चुनावों में सपा सरकार के फिर से आने का सबसे बड़ा कारण अखिलेश यादव थे। यही कारण था कि मुलायम सिंह यादव ने भी अपनी जगह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना कर प्रदेश के युवाओं को साधने का काम किया था। अखिलेश यादव ने सीएम रहते हुए युवाओं के लिए कई बड़े फैसले लिए जिसके कारण युवा आज भी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों लंदन में परिवार संग छुट्टियाँ मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनाएं दी हैं।

चाचा शिवपाल के साथ स्कूल जाया करते थे अखिलेश :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उर्फ़ टीपू जब छोटे थे, उनकी मां का देहांत हो गया था। बचपन में मां का साया सर से उठ जाने की वजह से चाचा शिवपाल सिंह यादव और उनके परिवार ने टीपू का खयाल रखा था। इटावा के सेंट मैरी स्कूल में कई बार चाचा शिवपाल यादव की साइकिल पर बैठकर टीपू स्कूल जाया करते थे। स्कूल में भी अखिलेश के गार्जियन उनके चाचा शिवपाल यादव और चाची सरला ही थीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश और शिवपाल के बीच दूरियां क्यों आ गयी, यह सियासी कहानी का एक अलग पहलू है। एक दौर ऐसा भी आया था कि जब मुलायम सिंह की जान को खतरा था। उस वक्त मुलायम ने अखिलेश को स्कूल जाने से मना कर दिया था और वह घर पर पढ़ाई करने लगे। 1980 से 1982 के बीच चाची सरला उन्हें पढ़ाती थीं क्योंकि टीपू की मां बीमार रहती थीं।

कई लोगों ने दी शुभकामनायें :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कई बड़ी शख्सियतों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री जूही सिंह ने उन्हें जन्मदिन की बढ़ाई दी है। इसके अलावा अखिलेश यादव के करीबी और उनके सहयोगी अंशुमान सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की बढ़ाई दी है। साथ ही राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ट्विटर के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

https://twitter.com/dimpleyadavsp__/status/1013278830449123329

Related posts

जंगली जानवरों का मासूमों पर हमला जारी: डीएम को गुमराह कर रही NGO की टीम

Sudhir Kumar
6 years ago

मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता की आत्महत्या का मामला, दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता का देवर गिरफ्तार, ऊंज थाना के विश्वनाथपुर गांव का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

डी एस शिक्षा निकेतन बिधूना के केंद्र व्यवस्थापक खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक ने दर्ज कराया मुकद्दमा, 7 फरवरी 2018 को होने वाली परीक्षा का पेपर 6 फरवरी को सुबह ही खोला था केंद्र व्यवस्थापक ने, कोतवाली बिधूना में मुकद्दमा दर्ज।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version