उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आईजी ए. सतीश गणेश ने फैजाबाद ने तैनात एक सिपाही की समस्या का तत्काल निदान करते हुए मिसाल पेश की है।
पूरा मामला:
- गुरुवार 10 नवम्बर को फैजाबाद में तैनात आरक्षी हिमांशु भारती निषाद ने व्हाट्सएप्प ग्रुप पर आईजी जोन लखनऊ को मैसेज भेजा।
- मैसेज में याची ने पुलिस महानिरीक्षक ए. सतीश गणेश से उसका स्थानांतरण फैजाबाद से लखनऊ के हाई कोर्ट में तैनाती की बात कही।
- याची ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के चलते आईजी ज़ोन लखनऊ से व्हाट्सएप्प पर अपने स्थानांतरण की प्रार्थना की थी।
- आईजी ए. सतीश गणेश ने भी आरक्षी को निराश नहीं किया।
6 घंटे के कम समय में सौंपे स्थानांतरण के आदेश:
- हिमांशु ने दोपहर करीब 2.00 बजे व्हाट्सएप्प ग्रुप अपने स्थानांतरण के लिए आईजी सतीश गणेश से दरख्वास्त की थी।
- जिसके बाद आईजी लखनऊ ने मात्र 6 घंटे के भीतर ही रात 8.00 बजे आरक्षी को व्हाट्सएप्प पर उसके स्थानांतरण के आदेश सौंप दिए।
- जिसके बाद आरक्षी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।
- वहीँ आईजी लखनऊ ने जो किया है, शायद ही उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में ऐसा हुआ हो।
आरक्षी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं:
- आरक्षी हिमांशु भारती निषाद की ख़ुशी का ठिकाना उस वक़्त नहीं रहा, जब आईजी लखनऊ ने उसकी प्रार्थना को इतने कम समय में सुन लिया।
- व्यक्तिगत कारणों से परेशान आरक्षी ने आईजी ए.सतीश गणेश से स्थानांतरण की गुहार लगायी थी।
- आईजी ज़ोन लखनऊ ने मात्र 6 घंटे के भीतर ही आरक्षी की समस्या पर गौर करते हुए उसका निदान कर दिया।
- लखनऊ आईजी ज़ोन द्वारा किया गया यह काम अपने आप में एक मिसाल है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार