Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गोकुल की गलियों में मचा शोर, होली खेलें नंद किशोर ।

गोकुल की गलियों में मचा शोर, होली खेलें नंद किशोर ।

गोकुल की गलियों में मचा शोर, होली खेलें नंद किशोर।

मथुरा-

योगीराज श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली गोकुल की गलियों में शनिवार को सारे जहां की मस्ती छाई। अबीर, गुलाल और टेसू के रंग से गोकुल का आसमान सतरंगी हो गया। यमुना किनारे से उठ रही हवाओं के साथ भक्ति के रंग श्रद्धा में सराबोर थे। मंदिर से ठाकुरजी का डोला चला तो छड़ीमार होली में रसिया गूंज उठे। मुरलीधर घाट पर हुरियारिनों ने ऐसी छड़ीमार होली खेली कि सभी मस्ती में डूब गए।

दिन निकलने से पहले ही देश-दुनिया के श्रद्धालु गोकुल पहुंचने लगे। गोकुल की गलियां अबीर-गुलाल और रंगों से सतरंगी हो गईं। दोपहर 12 बजे के करीब नंदभवन नंदकिला से ठाकुरजी का डोला बैंडबाजों के साथ मुरलीधर घाट की ओर चला। मंदिर के सेवायत मथुरादास पुजारी, राममूर्ति, मनमोहन ने पूजा-अर्चना की। डोला के पीछे सोलह श्रृंगार किए हुरियारिनें चल रहीं थीं। डोला के साथ चल रहे भक्त रसियाओं पर झूमते गाते चल रहे थे। आस्था का अबीर-गुलाल भक्ति के रंग में श्रद्धालुओं को रंग रहा था। डोला दोपहर करीब डेढ़ बजे मुरलीधर घाट पहुंचा और भक्त ठाकुरजी के दर्शन को उमड़ पड़े। छड़ी होली का शुभारंभ होते ही सोलह श्रंगार किए हुरियारिन छडि़यों से हुरियारों को पीट रही थीं। हुरियारे भी कान्हा के प्रेम से पगी छडि़यों को लठों से रोक रहे थे। हुरियारिनों ने ऐसा धमाल किया कि गोकुल की होली मदमस्त हो गई। यहां से ठाकुरजी का डोला मंदिर ले जाया गया। सुबह से शाम तक गोकुल की गलियां होली के रंगों से जगमग होती रहीं। होली के लिए गोकुल को पूरी तरह सजाया-संवारा गया था।

Related posts

बैंक के अंदर चोरों ने रिटायर्ड फौजी के 50 हजार उड़ाए-जानें पुरी कहानी।

Desk
3 years ago

अनियंत्रित रोडवेज बस ने दो को कुचला, 25 वर्षीय दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, रोडवेज चालक बस सहित फरार, पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम हेतु, कटरा बाज़ार थानाक्षेत्र के सहकारी खाद्य गोदाम में पास की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के चौक रेंज के टेढ़ी गांव के पास एक व्यस्क तेंदुए का शव मिलने से मची अफरा तफरी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version