गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार 20 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जिस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह सूबे के हरदोई जिले में पहुंचे थे। जहाँ गृह मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया।
भारत में हर प्रकार के हमले करने और रोकने की ताकत है:
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा देश की सेना पर बात की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, भारत में इतनी ताकत है कि, वो हर प्रकार के हमले करने और रोकने की क्षमत से लैस है।
- इसी में आगे उन्होंने कहा कि, कोई हमला करे तो भी मार सकते हैं।
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे अपने पाकिस्तान दौरे का जिक्र किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, मुझे बताया गया कि, सार्क में मेरी विजिट को लेकर आतंकवादी संस्था ने प्रदर्शन किया था।
- उन्होंने आगे कहा कि, आतंकवादी अच्छा या बुरा नहीं होता है।
- इसी में आगे गृह मंत्री ने कहा कि, आतंकवाद ही आतंकवादी होता है।
पाकिस्तान की छाती पर खड़े होकर बात करेंगे:
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, पाकिस्तान की करतूतों की चर्चा करनी है तो, पाकिस्तान की धरती की छाती पर खड़े होकर करेंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, किसी को लड़ना चाहिए छुप के वार नहीं करना चाहिए।
- इसी में आगे गृह मंत्री ने कहा कि, बहादुर वो है जो आमने-सामने जंग करने को तैयार हो जाये।
ये भी पढ़ें: देखें तस्वीरें: CM अखिलेश ने कैसरबाग बस अड्डे का किया लोकार्पण!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार