उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 325 सीटों का प्रचंड बहुमत मिला था, जिसके बाद से यूपी सरकार के कैबिनेट से लेकर राज्य मंत्री तक नियुक्त कर दिए गए हैं, इसके साथ ही सोमवार को विधायकों की शपथ के लिए कार्यवाहक स्पीकर फ़तेह बहादुर सिंह ने संस्कृत में शपथ ली थी, जिसके बाद अब विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है।
ह्रदय नारायण दीक्षित ने भरा नामांकन:
- उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पद के तहत भाजपा नेता ह्रदय नारायण दीक्षित ने अपना नामांकन बुधवार को भर दिया है।
- जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, अगले विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ही होंगे।
- वहीँ नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ह्रदय नारायण दीक्षित के साथ मौजूद रहे।
- गुरुवार 30 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा होनी है।
ह्रदय नारायण दीक्षित का निर्विरोध चुना जाना तय:
- यूपी विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा नेता ह्रदय नारायण दीक्षित ने अपना नामांकन भर दिया है।
- जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि, अगले विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ही होंगे।
- साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, ह्रदय नारायण दीक्षित का निर्विरोध चुना जाना तय है।
- गौरतलब है कि, भाजपा 325 विधायकों के साथ सदन की सबसे बड़ी पार्टी है।
- उनके बाद दूसरे नंबर की पार्टी सपा है, जिसकी कुल सीटें 50 के नीचे ही हैं, ऐसे में विपक्ष विरोध करने की भूमिका में नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#325 सीटों का प्रचंड बहुमत
#CM Yogi
#CM yogi also present were that time.
#hriday narayan dixit
#hriday narayan dixit files nomination
#hriday narayan dixit files nomination CM yogi also present were that time.
#hriday narayan dixit files nomination for UP assembly speaker
#up assembly speaker
#उत्तर प्रदेश
#कैबिनेट
#भारतीय जनता पार्टी
#यूपी विधानसभा अध्यक्ष
#यूपी सरकार
#राज्य मंत्री
#विधानसभा चुनाव
#ह्रदय नारायण दीक्षित
#ह्रदय नारायण दीक्षित ने भरा नामांकन
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार