Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महिला सिपाही की पति ने की चापड़ से काटकर हत्या, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला में एक सनकी पति ने शक के दौरान महिला सिपाही को चापड़ से काटकर निर्मम हत्या कर दी। बेटे ने जब पिता को हैवान बनते देखा तो दंग रह गया। उसने आनन-फानन में पिता को धक्का देकर घर के एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों व रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने महिला सिपाही को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। घटना से इलाके सहित घर में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना कानपुर शहर के नौबस्ता क्षेत्र की है। नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित कर्रही रोड निवासी शारदा सिंह, यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर उन्नाव कोतवाली में तैनात थी। हाल ही में उसका सिपाही के पद से प्रमोशन हुआ था। परिवार में पति वीरेंदर और दो बेटे गोलू (21) व छोटू (18) साथ रहती थे। सोमवार की शाम शारदा उन्नाव से ड्यूटी कर के वापस लौटी और रात के वक्त खाना खाने के बाद बड़े बेटे गोलू के साथ उसके कमरे में सो गई। वीरेंदर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे गोलू ट्वॉयलेट जाने के लिए उठा। तभी वीरेंदर चुपचाप उठा और उसने ट्वायलेट के गेट को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चापड़ लेकर शारदा पर हमला कर दिया।

शारदा चिल्लाई तो गोलू को अनहोनी की आशंका हुई। उसने जोर से धक्का मारकर टॉयलेट का दरवाजा खोल लियाद। वह भागते हुए कमरे में पंहुचा तो वीरेंद्र ने उस पर भी हमला किया। लेकिन उसने पिता को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस और रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। घायल शारदा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे गोलू ने बताया कि, पापा को मम्मी के चरित्र पर संदेह था। वह उन्नाव कोतवाली साथ ले जाते और साथ घर लाते थे। कॉल डिटेल भी चेक किया करते थे। इसको लेकर आपस में दोनों लोगों की कहासुनी होती थी। कभी कभी पापा बिना बताए भी कोतवाली पहुंच जाते थे। गोविन्दनगर सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। इस घटना की अभी जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी, पत्नी पर शक करता था।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=QJkywtyd9Xc&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/11/Husband-Arrested-For-Woman-Cop-Wife-Murder-in-Naubasta-Kanpur.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

बारिश से पहले प्रदेश के 4 बांधों की दिक्कत दूर की गयी-धर्मपाल सिंह

Divyang Dixit
7 years ago

थाने में नाचते हुए दो दरोगा का वीडियो हुआ वायरल , क्वालिटी कॉउंसिल ऑफ इंडिया की जांच में 80 मानकों पर खरा उतरा था लखनऊ का गुडंबा थाना

kumar Rahul
7 years ago

यूपी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version