Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

पति ने छोड़ा खाना-पीना, फांसी से लटकती मिली ईयरफोन लगी लाश मामले की जाँच में जुटी पुलिस |

महराजगंज। खबर उत्तर प्रदेश के महराजगंज से है जहां बुधवार को एक शख्स ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि शख्स की पत्नी मायके चली गई थी,जिस वजह से वह दुखी था। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। शख्स के कान में ईयरफोन लगा था और गाना बज रहा था। घटना महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के ग्राम मुजुरी खास गांव की है। घर में आए दिन विवाद होता रहता था| पिछले साल दिसंबर में उसकी शादी हुई थी। आपसी झगड़े के चलते ही चार दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी|

Maharajganj
Maharajganj

लॉकडाउन शुरू होने के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा था|

पनियरा क्षेत्र के ग्राम मुजुरी खास गांव में रहने वाले 27 वर्षीय दाताराम की शादी करीत सात महीने पहले हुई थी। जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन शुरू होने के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा था। दाताराम गृहकलह की वजह से परेशान रहने लगा था। इसी बीच करीब चार दिन पहले उसकी पत्नी नीतू मायके चली गई थी। नीतू के यूं अचानक मायके जाने से दाताराम परेशान था। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। मंगलवार की रात दाताराम की मां ने उसे खाना खिलाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

कमरा नहीं खुला तो दाताराम के पिता ने उसे आवाज दी|

इधर, परिजनों को लगा कि दाताराम ने दरवाजा अंदर से बंद कर सो गया है। बुधवार की सुबह जब देर तक कमरा नहीं खुला तो दाताराम के पिता ने उसे आवाज दी। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। काफी देर बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिवारवालों ने सीढ़ी लगाकर रोशनदान से अंदर झांककर देखा, जहां दाताराम का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। उसे इस हाल में देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

 

आए दिन  होता रहता था  विवाद|

मामले की सूचना पुलिस को दी गई।स्थानीय लोगों की मानें तो बीते 31 मई की शाम पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। दाताराम भी बाइक लेकर उधर से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों से उसकी कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने उसकी बाइक रखवा ली थी और चालान कर मुचलके पर छोड़ दिया था। एसओ पनियरा दिलीप शुक्ला ने कहा, बताया जाता है कि दाताराम के घर में आए दिन विवाद होता रहता था। पिछले साल दिसंबर में उसकी शादी हुई थी। आपसी झगड़े के चलते ही चार दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी|

Related posts

बलरामपुर : भारत-नेपाल अधिकारियों की हुई बैठक, नेपाल के 6 व भारत के 5 अधिकारी हुए शामिल, सीमा से अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति, स्तम्भों के निर्माण अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा, दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने पर जोर

kumar Rahul
7 years ago

AMU कुलपति ज़मीर उद्दीन शाह ने की सीएम योगी से मुलाक़ात!

Mohammad Zahid
7 years ago

आज मेरठ के एक कॉलेज में बच्चों को आत्म रक्षा के बताए गए गुण

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version