Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

चार महीने का प्यार: पत्नी की हत्या कर भागे पति ने खुद को गोली से उड़ाया

यूपी के बहराइच जिला में अपनी पत्नी की हत्या कर भागे लकड़ी व्यवसायी ने नाका इलाके में स्थित एक होटल में खुद को गोली मार ली। युवक की तलाश में बहराईच पुलिस लगी थी। हत्यारा राजधानी के नाका में एक होटल में ठहरा हुआ था। होटल के कमरे में ठहरे व्यापारी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। कर्मियों ने व्यापारी को खून से लथपथ देख कण्ट्रोल रूम में सूचना दी थी। ट्रामा में इलाज के दौरान घायल की सांसें थम गई। पुलिस को घटना स्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर और सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में खुद को ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

कमरा नंबर 503 में ठहरा था युवक

पुलिस के मुताबिक, बहराइच के कादीपुर में रहने वाला एहतिशामुद्दीन (30) शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे नाका के चारबाग स्थित हर्ष होटल के कमरा नंबर 503 में ठहरा था। होटल प्रबन्धन के अनुसार गोली चलने की आवाज आयी थी। होटल कर्मी दोपहर जांच पड़ताल कर वापस लौट आये थे। शाम को करीब 5:00 बजे 503 के पास एक अन्य कमरे को खोला गया था। जिसमें एहतिशमद्दीन का खून से लथपथ शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि एहतिशमद्दीन के साथ उसका एक साथी भी था, लेकिन वह भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर ट्रामा सेन्टर गयी जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी से हुआ था विवाद

पुलिस ने कार्रवाई करते इस बावत बहराइच मृतक के परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वह शुक्रवार अपनी पत्नी शबा की गोली मारकर हत्याकर वहां से फरार हो गया था। स्थानीय पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि करीब चार माह पूर्व एहतिशामुद्दीन ने शबा से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन पश्चात दोनों में कहासुनी होने लगी। जिसको लेकर वह काफी तनाव में आये थे। बीते शुक्रवार को भी उसका पत्नी शबा से विवाद हुआ था। आये दिन के विवाद से क्षुब्ध हो उसने शबा की हत्या कर दी और वहां से लखनऊ चला आया था।

मैं शबा को मारना नहीं चाहता था

पुलिस को घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट में एहतिशमद्दीन ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। उसने अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा कि मैं शबा से बहुत प्रेम करता हूं, लेकिन मेरी सालियां विरोध करती हैं। शुक्रवार को सालियों से विवाद हुआ था। आक्रोश में आकर मैंने फायर किया था, लेकिन धोखे से गोली शबा के लग गई थी। मैं अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता हूं। इसके अतिरिक्त पुलिस को घटना स्थल से .32 बोर की रिवाल्वर मिली है। रिवाल्वर के चैम्बर में 5 जिंदा कारतूस मिले हैं।

ये भी पढ़ें- MBBS की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को बदलवाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- विभूतिखंड में व्यापारी को सिर मारी गई गोली, आरोपी गिरफ्तार

Related posts

5 केडी पर 200 विधायकों के साथ CM अखिलेश मौजूद, सुरक्षा बढ़ाई गयी!

Divyang Dixit
8 years ago

 लखनऊ : नेत्र कुम्भ के लिए उपकरण और औषधियां, 15 सीटर वाहन, एम्बुलेंस को किया रवाना

UP ORG DESK
6 years ago

इलाहाबाद : नदी में नाव पलटने का मामला, वीडियो आया सामने

Bhupendra Singh Chauhan
6 years ago
Exit mobile version