राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में शुक्रवार को एक घर में पति पत्नी का शव रहस्यमय हालात में बेड पर पड़ा मिला। दंपत्ति की एक साथ रहस्यमय मौत से आसपास इलाके में सनसनी फैल गयी। घटनास्थल पर लोगो का मजमा लग गया तो उधर घटना की जानकारी पाकर पीजीआई पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनुराग वत्स व सीओ कैंट तनू उपाध्याय भी मौके पर पहुँच गयी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की है। इस रहस्यमय कांड में पुलिस भी उलझती नजर आई है। फिलहाल पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों की मौत कैसे हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की पड़ताल की जा रही है।

जानकरी के मुताबिक, मोहद्दीपुर गांव निवासी राम किशुन के बेटे राजकुमार (21) की शादी करीब पांच माह पूर्व धोधन खेड़ागांव निवासी सोहन लाल की बेटी खुशबू (20) से हुई थी। राम किशुन पुराने मकान में रहते हैं, जबकि थोड़ी दूर पर नए मकान में उनका बेटा पत्नी के साथ रहता था। राम किशुन के मुताबिक शुक्रवार सुबह राजकुमार और खुशबू घर पर खाना खाकर दोनों नए मकान में चले गए थे। शुक्रवार शाम को राम किशुन टहलते हुए दोनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

राम किशुन का कहना है कि दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने जोर से धक्का दिया। इससे दरवाजा खुल गया। वह भीतर कमरे में पहुंचे तो राजकुमार व खुशबू बेड पर पड़े मिले, लेकिन उनकी सांसे नहीं चल रही थी। यह देखकर शोर मचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची सीओ कैंट तनु उपाध्याय और एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स ने छानबीन की। दोनों के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं।

परिवारीजन का कहना है कि खुशबू तीन माह के गर्भ से थी। कुछ दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि दंपती की मौत का कारण क्या है, इसके बारे में पुलिस भी कुछ नहीं बता पा रही है। एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घरवालों से पूछताछ की जाएगी।

उधर, गांव में चर्चा है कि जब राम किशुन वहां पहुंचे थे तो उनका बेटा फंदे पर लटका मिला। इसके बाद आननफानन उन्होंने उसे फंदे से उतारा था, जबकि खुशबू बेड पर पड़ी थी। एएसपी के मुताबिक पहले किसकी मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पारिवारिक विवाद में दोनों की जान गई है। पुलिस भी खुशबू की हत्या की आशंका से इन्कार नहीं कर रही है।

घर में मचा कोहराम

राजकुमार अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पांच माह पहले धूमधाम से घरवालों ने उसकी शादी की थी। पांच बहनों में इकलौते भाई राजकुमार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस का कहना है कि परिवारीजन से बातचीत के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

आखिर किसने किसको मारा

घटनास्थल के नज़ारे ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। बताया जा रहा है की राजकुमार के गले पर निशान बना हुआ था जबकि खुशबू के मुंह से झाग जैसा निकल रहा था। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है की आखिर किसने किसको मारा अथवा दोनों ने आत्महत्या की। लेकिन दोनों द्वारा आत्महत्या करने का तरीका अलग अलग होने के चलते घटना आत्महत्या न होकर किसी दूसरी तरफ ही इशारा कर रही है। कयास लगाए जा रहे है की शायद खुशबू ने पहले राजकुमार की हत्या की और फिर खुद जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर अभी कुछ भी कह पाने से इनकार किया है व जांच में स्पष्ट होने की बात कही है।

पांच बहनो में अकेला था राजकुमार

मृतक राजकुमार के पिता राम विशुन ने बताया की राजकुमार उनकी पांच बेटियो में अकेला था। उनके बुढ़ापे की एकमात्र लाठी राजकुमार ही था। पांच महीने पहले ही उसकी शादी की थी और पत्नी संग वह ख़ुशी से जीवन यापन कर रहा था। कुछ दिन पहले खुशबू का तीन माह का गर्भपात हो गया था इसको लेकर दोनों थोडा परेशान जरूर थे।

ये भी पढ़ें-

भाजपा नेता के घर की महिलाओं ने सहायक अध्यापिका को लाठी से पीटा

लखनऊ: छुटपुट घटनाओं के लिए एंटी डकैती सेल का गठन

अपना दल के सांसद के गुर्गों की गुंडई, सभा में VDO का मोबाइल छीन की बदसलूकी

गोंडा: महिला ने शौचालय के गड्ढे में दफन करने का लगाया आरोप

लखनऊ के मार्गों से आखिर कहां गायब हो गईं 17 हजार एलईडी लाइटें

विधानसभा के सामने महिला ने परिवार सहित किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली में मानवता शर्मसार : महिला के मुंह पर कालिख पोत कर बाजार में घुमाया

ये है कुख्यात सुनील राठी का इतिहास, मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या

किसी रसूखदार नेता या मुख्यमंत्री के इशारे पर हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या- ‘आप’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें