उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मचा अंदरूनी घमासान आख़िरकार शांत हो चुका है। वहीँ सीएम अखिलेश द्वारा निशाना बनाये जाने के बाद अमर सिंह मुलायमवादी से समाजवादी अवतार में आ गए हैं।
डिफेंसिव मोड में दिखे अमर सिंह:
- सपा नेता अमर सिंह रविवार को दिल्ली में प्रेस से मुखातिब हुए।
- जहाँ उन्होंने डिफेंसिव मोड में आते हुए समाजवादी पार्टी की आंतरिक कलह पर प्रतिक्रिया दी।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश ने सपा की कलह के लिए बिना नाम लिए अमर सिंह की ओर इशारा किया था।
छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी:
- सपा नेता ने दिल्ली में मीडिया से मुखातिब होते हुए सपा की कलह पर टिप्पणी की।
- उन्होंने कहा कि, छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, हमसब मिलकर लिखेंगे एक नई कहानी।
- उन्होंने सीएम अखिलेश द्वारा बिना नाम लिए आरोप लगाये जाने पर कहा कि, मैं सीएम को नहीं जानता।
- इसी विषय में आगे जोड़ते हुए कहा कि, अखिलेश को जानता हूँ, अखिलेश मेरे बच्चे के समान हैं।
- अमर सिंह ने सीएम के लिए कुछ कहना चाहेंगे के सवाल का जवाब दिया।
- उन्होंने कहा कि, मुलायम सिंह यादव सब कुछ बोल ही चुके हैं, इसलिए अब मेरे बोलने का कोई मतलब नहीं है।
- गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने कहा था कि, पार्टी कैसे चलेगी क्या बाहर वाले बताएँगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार