उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव के आवास पर लंच के बाद मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से मुलाकात की।
मायावती को बुआ कहना बंद:
- अपनी प्रेस कांफ्रेंस में सीएम अखिलेश ने विरोधियों को भी अपने निशाने पर लिया।
- उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर हमला करते हुए कहा कि, मायावती को आज से बुआ कहना बंद।
- सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, कौन नहीं चाहता की समाजवादी की सरकार बनें?
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी लोग पहले नंबर पर हैं।
केंद्र सरकार ने मदद नहीं की:
- सीएम अखिलेश यादव ने किसानों की बात करते हुए कहा कि, सरकार ने किसानों की बहुत मदद की है।
- उन्होंने आगे कहा कि, ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों की मदद समाजवादी लोगों ने की है।
- साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर मदद न करने का भी आरोप लगाया।
- उन्होंने आगे कहा कि, हमने सभी प्रोजेक्ट्स को धीमा कर के किसानों की मदद की है।
- साथ ही ओलावृष्टि से पीड़ित बचे हुए किसानों की मदद की बात भी उन्होंने कही।
नेताजी की बात पर अमल होगा:
- सीएम अखिलेश ने संबोधन में कहा कि, नेताजी की हर बार पर अमल होगा।
- उन्होंने आगे कहा कि, सिर्फ वादा करने पर 2012 में बहुमत मिला।
- सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि, जो भी वादे किये थे, पूरे किये, इसके अलावा घोषणापत्र में जो वादे नहीं थे, वो भी पूरे हुए।
- अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादी लोग पेंशन दे रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, मेट्रो का काम पूरा हो रहा है।
- सीएम ने आगे कहा कि, मैं यूथ विंग का राष्ट्रीय प्रभारी हूँ।
- उन्होंने ये भी कहा कि, 4 अक्टूबर को कानपुर में मेट्रो का शिलान्यास करूँगा।
- साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से कुछ कहने पर उनके काम की चर्चा की बात भी सीएम ने कही।
- उन्होंने आगे कहा कि, परीक्षा मेरी है तो टिकट बांटने का अधिकार भी मेरा होना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार