आप ने अभी तक शादियों के किस्से तो खूब सुने होंगे। इनमे शाही शादियों से लेकर कई तरह की वीआईपी शादी देखी भी होंगी। लेकिन आज हम आप को एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे। ये शादी एक वीआईपी की तो है ही लेकिन शादी सिर्फ सादी है।
डीएम का महिला से मिलना था जारी
- दरअसल हम बात कर रहे हैं वर्तमान रायबरेली जिलाधिकारी संजय खत्री की।
- संजय खत्री इससे पहले गाजीपुर जिले के डीएम थे।
- इस दौरान एक विजय लक्ष्मी नाम की फरियादी लड़की उनसे कोई परेशानी लेकर आई थी।
- इस दौरान डीएम को ये नहीं पता था कि ये अनजान लड़की एक दिन उनकी जीवन संगिनी बन जायेगी।
- उस दौरान धीरे-धीरे बातों का सिलसिला शुरू हुआ।
- बात बढ़ी तो दोनों के बीच प्यार हो गया।
- प्यार परवान चढ़ा तो दोनों डीएम संजय खत्री और विजय लक्ष्मी ने एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने का वादा किया और पिछले 19 नवंबर को हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ सात फेरों में बंध गए।
- संजय गाजीपुर में तैनाती के दौरान जिस युवती से मिले थे अब वह उनकी पत्नी हैं।
- युवती अपनी समस्याओं को लेकर डीएम से मिलती थी।
- गाजीपुर से तबादले के बाद डीएम ने शादी कर ली है।
- बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी सामान्य परिवार से हैं।
- संजय खत्री वर्तमान समय में रायबरेली डीएम हैं।
- संजय को लेकर मंत्री ओम प्रकाश ने बवाल किया था इसके बाद उनका तबादला रायबरेली हो गया था।
- फ़िलहाल दोनों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
- गौरतलब है कि डीएम संजय खत्री पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कई आरोप भी लगाये थे।
- डीएम के इस प्रकार के बर्ताव की चर्चा पहले भी कैबिनेट मंत्री ने इशारों में की थी।
- कैबिनेट मंत्री और डीएम संजय को लेकर विवाद बढ़ गया था तब सीएम योगी को बीच में आना पड़ा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.