उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए गोली कांड में सूबे की पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, सूत्रों के अनुसार ये सभी गोली कांड में शामिल थे।
गाजियाबाद में पुलिस ने की प्रेस कांफ्रेंस:
- सूबे के गाजियाबाद में हुए गोली कांड में आज उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की।
- पुलिस ने घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके-47 से करीब 100 राउंड फायर किया था।
- इस दौरान मेरठ के आईजी जोन सुजीत पाण्डेय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, भाजपा नेता बृजपाल पर हमला करने वालों में से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
- जबकि अन्य 7 आरोपियों की तलाश जारी है।
- गिरफ्तार होने वाले 4 आरोपियों के नाम, राहुल, जितेन्द्र, रामकुमार और निशांत हैं।
- आईजी ज़ोन ने आगे कहा कि, शूटरों के खिलाफ काफी सबूत हैं।
- भाजपा नेता पर हमले की साजिश मनीष नामक व्यक्ति ने की थी।
- आईजी सुजीत पाण्डेय ने बताया कि, फॉरेंसिक जांच दल ने घटनास्थल से काफी सबूत जमा किये थे।
- घटना के आरोपियों को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सूबे में करीब 22 जगह दबिश दी थी।
- आरोपी रामकुमार ने बृजपाल की रेकी करी थी।
- आरोपी रामकुमार के पास से स्कूटी और मोबाइल बरामद होने की बात भी आईजी ज़ोन ने कांफ्रेंस में कही।
- आईजी सुजीत पाण्डेय ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि, सभी शूटरों को पैसे देने के लिए मनीष ने बिल्डर को जमीन बेची थी।
- मुख्य आरोपी मनीष ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मास्टरप्लानिंग की थी।
- गौरतलब है कि, मनीष के पिता सुरेश दीवान की साल 1999 में हत्या हुई थी।
- जिसमें भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया का नाम भी आया था।
रूड़की में बना था प्लान:
- भाजपा नेता बृजपाल पर हमले की योजना उत्तराखंड राज्य के रुड़की क्षेत्र में की गयी थी।
- वहीँ महरोली में योजना को एक बार विस्तृत रूप से बनाया गया।
- मेरठ के आईजी ने जानकारी दी कि, घटना के 6 गवाह हैं और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी हैं।
- वहीँ घटना में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी मनीष और मनोज ने की थी।
- गौरतलब है कि, आरोपी मनोज मुख्य आरोपी मनीष का चचेरा भाई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार