Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अपना दल की बैठक में कई बिंदुओं पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

अपना दल मण्डल एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक केन्द्रीय कार्यालय लालबाग में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल एवं अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने की। संचालन कोषाध्यक्ष आनन्द हीरा राम पटेल ने की।

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को मिशन 2019 लोकसभा चुनाव की कामयाबी के लिए हमें युद्ध स्तर पर संगठन को धरातल पर उतारना होगा। दल की नीतियों को बताते हुए प्रत्येक बूथ में 11 नौजवानों की बूथ पदाधिकारी बनाना होगा जिसमें एक महिला होना अनिवार्य है। जातीय समीकरण को भी साथ में लेकर चलना होगा। सत्ता की दहलीज़ में पहुंचाने वाला सबसे बड़ा सिपाही बूथ का पदाधिकारी होता है।

जिस तरह से भारत की सीमा में हमारा नौजवान देश की पहरेदारी करता है उसी प्रकार बूथ का सिपाही चुनाव में बूथ की हिफाजत कर दल को वोट दिलाकर संगठन के लिए मुख्य धुरी (सत्ता की कुंजी) का काम करता है। संगठन को गति देने के लिए सदस्यता अभियान को बड़े पैमाने पर सेक्टर स्तर पर कैम्प लगाकर सदस्यता दिलाने का काम किया जायेगा। सदस्यता अभियान को कामयाब बनाने के लिए जिला इकाई को पूरी जिम्मेदारी होगी। अनुशासन से ही संगठन मजबूती की ओर जाता है।

बैठक में दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की फसलों में की गई बढ़ोत्तरी को नाकाफी बताया और आरोप लगाते हुए कहा कि समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना वृद्धि के नाम पर किसानों को छलने का काम कर रही है। चुनावी वर्ष होने के कारण राजनैतिक लाभ लेने की फिराक में किसानों का हितैषी होने का दिखावा कर रही है। केन्द्र सरकार द्वारा फसलों के घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य से किसानों को कुछ मिलने वाला नहीे है। भाजपा के अर्थनीति किसानों के लिए न होकर पूंजीपतियों के विकास हित में बनती है। अपना दल की मांग है कि वर्तमान में किसानों की उपजों का समर्थन मूल्य जो है उस समर्थन मूल्य का डेढ़ गुना जोड़कर किसानों को दिया जाय तभी किसानों को उपज का लाभांश मिल सकता है।

आज की बैठक की अध्यक्षता कर रही दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन है। आखिर किसान अपना खेत छोड़ कर बार-बार सड़को पर क्यो उत्तर रहा है। सरकार द्वारा हमेशा किसानों की अनदेखी की गई। पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की आवाम से वादा किया था कि महंगाई के दौर पर बिजली मूल्य नहीं बढ़ाया जायेगा।

लेकिन प्रदेश की पूंजीपतियों की सरकार ने महंगाई के दौर में आम आदमी और किसानों के लिए विद्युत मूल्य बढ़ाकर उनकों परेशानी में डाल दिया। सरकार को पूनः अपना संकल्प पत्र पढ़कर इस पर विचार करना चाहिए। जीएसटी से आम आदमी उभर नहीं पाया विद्युत मूल्य बढ़ाने से सरकार ने कमर तोड़ने का काम किया। पूर्व की प्रदेश सरकार की अपेक्षा वर्तमान की भाजपा सरकार में 27 प्रतिशत अपराधों में वृद्धि हुई है। कोई भी व्यक्ति अपने को सुरक्षित नहीं महसूस नहीं कर रहा है। जब पुलिस के जवानों पर प्राणघातक हमला हो रहा है तो आम आदमी प्रदेश में कैसे सुरक्षित महसूस करेगा। नाबालिग बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है लेकिन प्रदेश सरकार महिला ससक्तीकरण की बात कर महिलाओं को धोखा दे रही है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिए गए निर्णय के मुताबिक अनिल पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी को प्रदेश महासचिव, राजवन सिंह पटेल को प्रदेश महासचिव, गगन प्रकाश यादव को प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच, मो. अकरम चांद इलाहाबाद को प्रदेश महासचिव युवामंच, इसी प्रकार रामलाल पटेल बनारस को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यापारमंच, सुनील सिंह को वाराणसी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अपना दल संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम बनाए जाएंगे और बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप केस: वीडियो वायरल होने के बाद अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- कलानिधि नैथानी हो सकते हैं लखनऊ के नए एसएसपी, आईपीएस दीपक कुमार हटाये गए

ये भी पढ़ें- एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार हटाए गए, कलानिधि नैथानी हो सकते हैं नए कप्तान

ये भी पढ़ें- SBI की मुख्य शाखा के प्रशासनिक भवन में 9वें तल लगी भीषण आग

ये भी पढ़ें- बाराबंकी में मुठभेड़: 50-50 हजार के दो डकैत ढ़ेर, इंस्पेक्टर सहित 3 पुलिसकर्मी घायल

ये भी पढ़ें- ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई राउंड फायरिंग में दो महिलाओं की मौत

ये भी पढ़ें- पुराने लखनऊ को तीन पुलों के लिए मिले 274 करोड़ रुपये, राजनाथ करेंगे शिलान्यास

ये भी पढ़ें- गोरखपुर: जिला जेल (कारागार) में एसएसपी और डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Related posts

संदिग्ध आतंकी अब्दुल्ला को ATS ने किया कोर्ट में पेश!

Mohammad Zahid
7 years ago

एक सिगरेट छोड़कर आप सतेंद्र कुमार की जिंदगी बचा सकते हैं, जानिए कैसे!

Abhishek Tripathi
7 years ago

फजीहत के बाद टोल पर ‘सेम फॉर ऑल’ का फ़ॉर्मूला!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version