उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा में शहीद हुए एसओ फरह थाना संतोष यादव के जौनपुर स्थित घर पहुंचे। जहाँ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद एसओ के परिजनों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहीद एसओ के आवास पर पहुंचे:
- आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा कांड में शहीद हुए एसओ संतोष यादव के जौनपुर स्थित आवास पर पहुंचे।
- उन्होंने यहाँ करीब 30 मिनट बिताये।
- शहीद एसओ के परिजन मुख्यमंत्री से एसओ के छोटे भाई के लिए सरकारी नौकरी की मांग कर सकते हैं।
- इसके अलावा गांव में शहीद के नाम पर इंटर कॉलेज, शहीद के नाम पर अस्पताल और संतोष यादव के बेटे के लिए भी सरकारी नौकरी की मांग की जा सकती है।
जनता देगी दोबारा मौका:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज जौनपुर में एक कार्यक्रम के तहत पहुंचे।
- वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि, 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को दोबारा मौका देगी।
- उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी सूबे में एक बार फिर से बहुमत की सरकार बनाएगी।
- उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा की सुनोगे तो पता नहीं कहाँ चले जाओगे।
- उन्होंने भाजपा पर अपने वादे पूरे न कर पाने का आरोप लगाते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ वादे किये, पूरे नही किये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार