भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी को नोटबंदी के मामले में घेरने की कोशिश की।
प्रेस कांफ्रेंस संबोधन के मुख्य अंश:
- 50 दिन पूरे हो जाने पर लोगों के सपने का भारत न बना पाने के कारण पीएम मोदी को अपराधबोध होने लगा है।
- राष्ट्र के संबोधन में किसानों के कर्ज माफ़ी नहीं हुआ, बेरोजगारों को रोजगार देने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं।
- 55 दिन बीत जाने पर भी लोगों को अपने ही पैसे निकालने की आज़ादी नहीं।
- नोटबंदी में मारे गए 150 से अधिक लोगों के लिए पीएम मोदी ने संवेदना भी व्यक्त नही की।
- साथ ही नोटबंदी के चलते इलाज के अभाव में मारे गए हजारों लोगों के लिए भी पीएम ने कुछ नहीं किया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने संवेदनहीनता की पराकाष्ठ पार की।
- पीएम मोदी 50 दिनों में अपना वायदा पूरा नहीं कर पाए हैं।
- अब अगर उनको चौराहे पर सजा सुनाने के लिए आग्रह करें तो वे हमारी तुलना पाकिस्तानियों और देशद्रोहियों से कर देंगे।
- कैशलेस स्कैंडल इस शताब्दी का सबसे बड़ा घोटाला है।
भाजपा ने कल्याण सिंह का अपमान कर निकाला था:
- भाजपा के स्वर्णिम काल में 46 जिलों में कर्फ्यू लगा था।
- अविभाजित उत्तर प्रदेश में आतंकवादियों द्वारा 400 लोगों की हत्या की थी।
- पूर्वांचल में आंदोलनरत किसानों एवं छात्रों पर गोली चलने के काले अध्याय भी भाजपा के स्वर्णिम काल में ही हुए।
- भाजपा ने कल्याण सिंह को अपमानित कर निकाला था।
- प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के खातों की जानकारी को सार्वजनिक करें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#‘कैशलेस स्कैंडल’
#INC leader pramod tiwari
#INC leader pramod tiwari press conference today at lucknow
#over demonetization complete 50 days
#pramod tiwari press conference
#pramod tiwari targeted PM Modi
#press conference today at lucknow
#प्रमोद तिवारी
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी
#शताब्दी का सबसे बड़ा घोटाला
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार