(आयकर का छापा) नोएडा के इंजीनियर राजेश्वर सिंह के 7 शहरों के 21 ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापा मार कार्रवाई की। अकेले आगरा के लाॅयर्स काॅलोनी क्षेत्र में तीन ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम सुबह आठ बजे से जुटी रही हालात यह थे कि टीमों को एक मिनट की भी फुर्सत नहीं मिल रही थी और उनके भोजन की व्यवस्था भी विभाग रेड स्थल पर ही करवा रहा था।
आय से अधिक संपत्ति की है अर्जित (आयकर का छापा)
- आयकर विभाग के अनुसार राजेश्वर सिंह यादव के खिलाफ लिखित शिकायत हमे मिली थी।
- इन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।
- यह छुट्टी लेकर प्राइवेट मामलो में जाते थे और इनका कई प्रकरणों में नाम सामने आ रहा था।
- हालांकि इनके ससुर के कार्यालय पर काम कर रहे।
- एक कर्मचारी ने बताया कि हमलोगों को एक माह पहले से सूचना थी कि यहां छापा पड़ेगा।
- स्थानीय निवासियो ने बताया कि काफी दिनों से इनके यहां से गत्ते भर भरकर कागज जा रहे थे।
- क्षेत्र में यह चर्चा थी कि इनमें जमीनों की रजिस्ट्रियां भरी थी।
- राजेश्वर के ससुर प्रवीण यादव के अपार्टमेन्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया।
- कि इनकम टैक्स को कुछ नही मिलेगा यहां एक महीने से सब हटाया जा रहा था।
आलीशान कोठी है संपत्ति का नमूना
- राजेश्वर की लाॅयर्स काॅलोनी में साढ़े चार सौ गज में आलीशान कोठी उसकी संपन्नता का नमूना है।
- कोठी की सरकारी कीमत को छोड़कर अगर व्यावसायिक कीमत माने तो यह करीब 50 करोड़ कीमत रखती है।
- इस काॅलोनी में 30 गज का छोटा सा प्लाट भी 30 लाख तक बिक जाता है।
- कोठी जैसी बाहर से आलीशान है उससे ज्यादा अंदर से आलीशान है ऐसा पड़ोसियों का कहना है।
- क्षेत्रीय निवासी विपिन की माने तो इस व्यक्ति के घर शादी में मुलायम शिवपाल जैसे बड़े बड़े नेता आते हैं।
- इनका रसूख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।
200 बीघा जमीन का है मालिक
- एक मामूली किसान का बेटा राजेश्वर कम समय में एटा में 200 बीघा जमीन का मालिक बन गया।
- इसके साथ ही उसके पास करोड़ों की संपत्ति भी मिली है।
- इतना ही नहीं, उसके रिश्तेदार भी आज करोड़ों में खेल रहे हैं यही कारण है।
- आज इनकम टैक्स विभाग ने उसके रिश्तेदारों पर भी अपना शिकंजा कस दिया है।
- आगरा के लाॅयर्स काॅलोनी में राजेश्वर की कोठी नम्बर व-6 के 100-100 कदम की दूरी पर ही।
- उनके ससुर और रिश्तेदार की कोठी है। (आयकर का छापा)
- यहां के शिवालिक रेजीडेंसी में राजेश्वर के ससुर प्रवीण सिंह के फ्लैट पर और उसकी कोठी के निकट ही।
- एक अन्य रिश्तेदार के यहां आज सुबह से ही आयकर विभाग जांच में जुटा था।
- प्रवीण यादव पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए हैं और यहां पत्नी के साथ अकेले रहते हैं।
- परिवार का मोहल्ले में किसी से कोई लेना देना नही है और यह शांत रहते हैं।
- इनकी बेटी आगरा में कोठी होते हुए भी पति के साथ ही रहती है।
- अधिकतर राजेश्वर के सुरक्षा कर्मियों के साथ घर आती थी।
- यही कारण था कि आज जब ससुर प्रवीण के यहां रेड पड़ी तो लोगो को पता ही नही चला।
- सब बेटी के आने की बात ही सोचते रहे। (आयकर का छापा)
- राजेश्वर की आगरा की कोठी पर नेमप्लेट में सबसे ऊपर राजेश्वर का नाम है।
- उसके बाद उनके बेटे मनीष यादव और फिर बहु डाक्टर श्वेता सिंह का नाम लिखा है।
- बताया गया है कि राजेश्वर का बेटा पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर है।
- वर्तमान में आयकर विभाग अपनी जांच में उसे भी ले सकता है।
- विभागीय सूत्रों के अनुसार राजेश्वर के यहां से करोड़ो के जेवरात व नगदी।
- सहित 200 बीघा से ज्यादा जमीन के कागज बरामद किए गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.