भारत जोड़ो यात्रा को देश भर से मिल रहा समर्थन
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
Download File: https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-29-at-5.37.10-PM.mp4?_=1हरदोई में पिहानी नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पिहानी नगर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया जिसका उदघाटन प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी ने किया।पिहानी नगर कांग्रेस कार्यालय से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होकर गांधी प्रतिमा पर समापन किया गया।यात्रा का नेतृत्व प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी ने किया।नकवी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को देश भर से समर्थन मिल रहा है और नफरत के खिलाफ देश राहुल जी के साथ एकजुट हो रहा है।जैसे महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो के नारे से अंग्रेजों की नींद हराम हो गयी थी वैसे ही राहुल गाँधी के भारत जोड़ो से अंग्रेजपरस्तों की नींद उड़ी हुई है।देश आज भीषण मंहगाई, बेरोजगारी, से जूझ रहा है।किसान और नौजवान सभी त्रस्त हैं।मगर भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।झूठे विज्ञापनों में विकास परोस कर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
Report:- Manoj