केंद्र सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंत्रिमंडल के मंत्री जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार के कामों का ब्यौरा दे रहे हैं। इस संदर्भ में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा रविवार को गोरखपुर के दौरे पर आये।

यह भी पढ़ें: वीडियो: सुपरफास्ट ‘टैल्गो’ का ट्रायल हुआ पूरा, बरेली-मुरादाबाद के बीच दौड़ी टैल्गो!

चलेंगी तेजस-हमसफ़र-उदय ट्रेनें:

यह भी पढ़ें: झाँसी रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस बल मौके पर पहुंचा!

  • केंद्र सरकार के रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा रविवार को सूबे के गोरखपुर पहुंचे।
  • जिस दौरान उन्होंने कहा कि, नार्थ ईस्टर्न रेलवे में तेजस-हमसफ़र-उदय ट्रेनें चलेंगी।
  • साथ ही पायलट बेस पर टाइमटेबल के साथ अब मालगाड़ियाँ भी चलेंगी।
  • उन्होंने कहा कि, भारतीय रेल नेटवर्क बहुत ही विशाल है, जिस कारण इसके विस्तार की प्रक्रिया थोड़ी जटिल है।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, भारतीय रेल के इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ साथ डबल, ट्रिपल और चौहरीकरण का काम भी किया जा रहा है।
  • गौरतलब है कि, भारतीय रेलवे द्वारा ‘हमसफ़र सफ्ताह’ मनाया जा रहा है।
  • उन्होंने कहा कि, साल 2020 तक पैसेंजर की ऑन डिमांड रिजर्वेशन के लिए योजना बना रहा है।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, जिन ट्रेनों में कोचों की संख्या 24 कोच से कम हैं उनमे दीन दयालु योजना के तहत कम से कम 2 और अधिकतम 4 कोच लगाये जाएंगे।
  • इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में विलम्ब पर राज्य मंत्री ने कहा कि, विलम्ब इसलिए हो रहा है क्योंकि हम ट्रेनों के संचालन को बिना प्रभवित किया यह काम रहे हैं।
  • उन्होंने बताया कि, यह काम जुलाई माह के अंत तक पूरा हो जायेगा।
  • उन्होंने रेलवे निवेश पर जानकारी दी कि, भारतीय जीवन बीमा निगम ने रेलवे में करीब 1.50 लाख करोड़ का निवेश किया है।
  • उन्होंने बताया की रेलवे में अभी तक 48 हजार करोड़ का ही औसतन निवेश होता रहा है, लेकिन पिछले वर्ष एनडीए सरकार ने यह निवेश बढ़ाकर 1 लाख हजार करोड़ और फिर इस वर्ष यह 1 लाख 21 हजार करोड़ रुपये कर दिया है।
  • उन्होंने बताया की आरंभिक यातायात में एनईआर ने सबसे अधिक आय अर्जित कर पहला स्थान हासिल किया है।
  • इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर और छपरा में फ़ूड प्लाजा भी खोला जायेगा।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मचा हडकंप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें