रेलवे कानपुर से लखनऊ तक का सफर तय करने वाले यात्रियों के सफर को और अधिक सुगम बनाने का प्रयास कर रहा है। रेलवे लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों को उनकी अधिकतम गति के साथ बिना स्पीड नियंत्रण की बाधा से दौड़ा सकेगा। आपको बता दे कि तेजस वह पहली ट्रेन होगी, जो इस रूट पर सबसे कम समय में सफर तय करेगी।

  • फिलहाल कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की गति अधिकतम 100km/h निर्धारित की गई  है।
  • जबकि हरौनी से अजगैन तक कई जगह पुरानी पटरियों और पुराने स्लीपर के साथ घुमाव को देखते हुए ट्रेनों की औसत गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटा ही रह जाती है।
  • इस रूट पर शताब्दी एक्सप्रेस की औसत गति ही 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहती है।
  • रेलवे बोर्ड ने लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल तक 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति वाली तेजस ट्रेन चलाने का आदेश दिया था।
  • लेकिन लखनऊ-कानपुर के बीच गति नियंत्रण के कारण इसका संचालन नहीं हो पा रहा है।
  • पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात मोहम्मद जमशेद ने इस रूट का निरीक्षण किया था।
  • इसके बाद रेलवे लगातार ब्लॉक लेकर स्पीड में बाधा बने अवरोध को दूर कर रहा है।
  • अब रेलवे ने 10 अक्टूबर तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

क्या ऐसे ही, बनाए जाएंगे मॉडल रेलवे स्टेशन?

45 मिनट में तय होगी 72 किलोमीटर की दूरीः

  • तेजस 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर की 72 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
  • लखनऊ से आनंद विहार के लिए गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन तेजस ट्रेन सुबह 6:50 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी।
  • मालूम हो कि लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति 100 से 110 km/h निर्धारित है।
  • जबकि इस रूट पर ट्रेने महज 50 से 60km/h की अधिकतम गति ही प्राप्त कर पाती हैं।
  • रेलवे अब सभी अवरोध को दूर करने की दिशा में काम कर रहा है।
  • इसके बाद इस रूट पर ट्रेनों को पूरी गति के साथ चलाया जा सकेगा।
  • रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर तेजस 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ेगी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ-चारबाग रेलवे स्टेशन पर किया WI-FI सुविधा का शुभारंम्भ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें