Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आज रात चांद पर उतरेगा भारत का चंद्रयान 2 , सफल लैंडिंग के लिए हवन यज्ञ

वाराणसी – आज रात चांद पर उतरेगा भारत का चंद्रयान 2,चंद्रयान 2 की सफल लैंडिंग के लिए हवन यज्ञ,

37 फ़ीसदी ही सफल हुए हैं सॉफ्ट लैंडिंग के चांस- इसरो

  • इसरो के चेयरमैन के सिवन ने बताया कि अब तक चांद पर भेजे गए मिशन में सॉफ्ट लैंडिंग के चांस केवल 37 फ़ीसदी ही सफल हुए हैं.
  • हालांकि बावजूद इसके इसरो पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरा है कि यह मिशन सफल होगा.
  • दरअसल वैज्ञानिक एक्सपेरिमेंट में हमेशा यह एक रूल रहा है कि अगर किसी एक्सपेरिमेंट के पास होने के एक फ़ीसदी भी चांस हो तो उसे जरूर आजमाया जाता है.
  • अनगिनत सपनों को लेकर चंद्रमा पर गए चंद्रयान-2 के पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह पर सफलतापूर्वक उतरने के साथ ही रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत वहां सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा और चंद्रमा के अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा.

सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े छह के बीच बाहर निकलेगा रोवर

  • चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद विक्रम के भीतर से रोवर प्रज्ञान 7 सितंबर की सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े छह के बीच बाहर निकलेगा
  • एक चंद्र दिवस की अवधि (धरती के 14 दिन के बराबर) तक चंद्रमा की सतह पर रहकर वैज्ञानिक प्रयोग करेगा.
  • ऑर्बिटर का जीवनकाल एक साल का है
  • यह लगातार चंद्रमा की परिक्रमा कर धरती पर मौजूद इसरो के वैज्ञानिकों को संबंधित जानकारी भेजता रहेगा.
  • गौरतलब है कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण तकनीकी खामी के चलते 15 जुलाई को टाल दिया गया था.
  • इसके बाद 22 जुलाई को इसके प्रक्षेपण की तारीख पुनर्निर्धारित करते हुए
  • इसरो ने कहा था कि चंद्रयान-2 अनगिनत सपनों को चांद पर ले जाने के लिए तैयार है.

योजना पर आई 978 करोड़ रुपये की लागत

  • इसरो ने अपने सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यान जीएसएलवी मार्क- एम 1 के जरिए 3,840 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-2 को प्रक्षेपित किया था.
  • इस योजना पर 978 करोड़ रुपये की लागत आई है.
  • चंद्रयान-2 ने धरती की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की तरफ अपनी यात्रा 14 अगस्त को शुरू की थी.
  • इसके बाद 20 अगस्त को यह चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया था.

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]

Related posts

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने दी बागियों को खुली चेतावनी

Shashank Saini
7 years ago

कुशीनगर में ट्रिपल मर्डर: पति ने दो बच्चों और पत्नी की हत्या करके खुद की आत्महत्या

Sudhir Kumar
6 years ago

मथुरा- वृंदावन में साधु संतों ने की आज एक बड़ी बैठक।।

Desk
3 years ago
Exit mobile version