राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (अमौसी एयरपोर्ट) पर शुक्रवार को करीब 6 घंटे तक यात्री बेहाल रहे। कारण ये था कि इंडिगो की फ्लाईट करीब छह घंटे तक लेट रही। इसके चलते यात्रियों को कई बार एयरपोर्ट प्रशासन और कर्मचारियों से झड़प हुई। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी इसे कुछ ना कुछ बहाने बनाकर टालते रहे।
गलत जानकारी देते रहे अमौसी एयरपोर्ट के अधिकारी
- सोशल मीडिया पर विश्वास शुक्ला नाम के एक शख्स ने जयंत सिन्हा को टैग करके ट्वीट किया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर काफी यात्री खड़े हैं।
- यहां इंडिगो की फ्लाईट 6E339 का समय दोपहर 12:20 बजे था।
- लेकिन ये फ्लाईट अभी तक नहीं आई है।
- ये ट्वीट उन्होंने करीब साढ़े चार बजे किया।
- यात्रियों को फिर एक संदेश आया इसमें फ्लाईट का समय 6:45 बजे कर दिया गया।
- इसके चलते यात्री भड़क गए और हवाई अड्डे के कर्मचारियों से कहासुनी हो गई।
- एयरपोर्ट कर काफी देर तक हंगामा भी होता रहा।
- उन्होंने बताया कि फ्लाईट का समय बार-बार बदला जा रहा है।
- इतना ही नहीं इंडिगो वाले सही से जानकारी नहीं दे रहे हैं।
- इस संबंध में जब अमौसी एयरपोर्ट अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने फ्लाईट लेट होने का कारण घना कोहरा और तकनीकी खराबी बताई।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.