उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनैतिक परिदृश्य में रोज नए रंग देखने को मिल रहे हैं।
बसपा में फूट:
- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम का समय बचा हुआ है।
- सूबे की राजनैतिक पार्टियों में गहमागहमी का माहौल है।
- इसी बीच सूबे की बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो पर टिकटो की नीलामी का आरोप लगाकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
- गौरतलब है कि, स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी में विधानसभा में नेता विपक्ष के महत्वपूर्ण पद पर थे।
इन्द्रजीत सरोज को बनाया जा सकता है नेता विपक्ष:
- बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है।
- वो विधानसभा में पार्टी के नेता विपक्ष के महत्वपूर्ण पद पर थे।
- सूत्रों के अनुसार, जिसके बाद पार्टी इन्द्रजीत सरोज को नया नेता विपक्ष बना सकती है।
- इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा प्रमुख पर टिकट नीलामी जैसे गंभीर आरोप लगाकर आज सुबह ही नाटकीय ढंग से इस्तीफा दे दिया था।
- आरोप प्रत्यारोप के दौर में मायावती ने भी कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी छोड़कर उनपर उपकार किया है, पार्टी खुद भी उन्हें निकलने ही वाली थी।
- उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार