आपने भारत के मेनचेस्टर अहमदाबाद के बारे में खूब पढ़ा होगा। उत्तर भारत के मेनचेस्टर कानपुर के बारे में भी सुना होगा जिसे करीब चालीस साल पहले तक एशिया का मेनचेस्टर कहा जाता था। अब हम आपको बताते हैं 214 साल पुराने इस मिलों की नगरी के बारे में जो प्रदेश की औद्योगिक राजधानी है।

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक नगर :

  • कानपुर को उत्तर भारत का मेनचेस्टर कहा जाता है।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी भले ही लखनऊ है लेकिन प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर है।
  • लखनऊ से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित कानपुर राज्य के बड़े शहरों में से एक है।
  • आपको बता दें कि यूपी में सबसे ज़्यादा टैक्स कानपुर से ही आता है।
  • गौरतलब है कि जब 1990 के बाद कानपुर डगमगा रहा था तो उसे चमड़ा व पान मसाला के उद्योग ने खड़ा किया।
  • इस अद्योग ने पिछड़ते कानपुर को आगे बढ़ाकर कानपुर का नाम फिर पूरी दुनिया में ऊंचा किया।

एशिया का मेनचेस्टर :

  • आज से करीब चालीस साल पहले तक कानपुर को एशिया का मेनचेस्टर (मेनचेस्टर शहर बीते कई दशकों से उद्योग का एक बड़ा केंद्र है) माना जाता था।
  • कानपुर भारत का ऐसा एकमात्र शहर था, जहां सबसे ज़्यादा कपड़ा उत्पादन होता था।
  • आज़ादी के पहले यह शहर अंग्रेज़ों का एक महत्त्वपूर्ण गढ़ था।
  • उस दौर में कानपुर शहर में एल्गिन मिल, स्वदेशी मिल व लाल इमली मिल चलायी गईं।
  • जो विश्वभर में कपड़ा उत्पादन के लिए मशहूर थीं।
  • यही असर था कि कानपुर को मिलों की नगरी के नाम से जाने जाना लगा।
  • इतिहास की किताबों में ये शहर ‘मैनचेस्टर ऑफ़ द ईस्ट’ कहलाया जाने लगा।
  • 1974 तक शहर की इन मिलों ने पूरी दुनिया में शहर का कद बढ़ाया
  • लेकिन देश में इमरजेंसी लगने के बाद से ही कानपुर को ग्रहण लगना शुरू हो गया।
  • केंद्र सरकार की अनदेखी और इमरजेंसी के दौरान आए राजनीतिक भूचाल का असर सीधे तौर पर इन मिलों पर पड़ा।

 

 

 

पांच गांवों से मिलकर बना कानपुर:

  • कानपुर को लेकर मान्यता है कि इस शहर की स्थापना सचेन्दी राज्य के राजा हिन्दू सिंह ने की थी।
  • साथ ही कानपुर का मूल नाम ‘कान्हपुर’ था।
  • यह नगर पुराना कानपुर, पटकापुर, कुरसवाँ, जुही तथा सीमामऊ गाँवों के मिलने से बना था।
  • अग्रेजों के भारत में सभी गढ़ों में एक गढ़ कानपुर को ईस्ट इंडिया कंपनी ने 24 मार्च 1803 को जिला घोषित किया था।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें