Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रशिक्षण कार्यशाला में भाजपा से जुड़ी जानकारियां दी गईं,सिखाया गया अनुशासन

अमेठी:भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से लेकर नीतियां और अनुशासन की जानकारी दी जा रही है।जिले के मुसाफिरखाना मंडल में प्रशिक्षण वर्ग कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है।मुसाफिरखाना मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार से मुसाफिरखाना मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

प्रशिक्षण स्थल पर कोविड-19 के सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सभी प्रतिभागियों को उचित दूरी के साथ फेस कवर, सैनिटाइजर का उपयोग हो रहा है। प्रतिदिन एक-एक घंटे के पांच सत्र आयोजित किए जा रहे है।जिसमें भाजपा सरकार की उपलब्धियां और राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका,भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व है।

पिछले छह सालों में हुये अंत्योदयी प्रयत्न,सोशल मीडिया का उपयोग,व्यक्तित्व विकास जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। भाजपा की कार्यशैली में प्रशिक्षण कार्यशालाओं का विशेष महत्व है जिसके द्वारा कार्यकर्ताओं को समाजसेवा का भाव रखकर मूल्य आधारित व संस्कारयुक्त राजनीति के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

सभी सत्रों के लिए अलग अलग वक्ताओं ने विषय
रखे जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय मुख्य रहे।इसके साथ ही मंडल प्रभारी विन्देशरी प्रसाद दूबे,मंडल कार्यसमिति सदस्य,सेक्टर संयोजक,सेक्टर प्रभारी सहित अपेक्षित पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Input : Ram Mishra Org Amethi

Related posts

रेल श्रमिकों के अधिवेशन में शामिल हुए राजनाथ सिंह

Vishesh Tiwari
7 years ago

प्रतापगढ़: घायलों को लेने गई 108 एम्बुलेंस बीच रास्ते हुई खराब

Short News
6 years ago

अयोध्या- राम मंदिर के निर्माण के लिए खोदी गईं नींव कार्य ने गति पकड़ी ।

Desk
3 years ago
Exit mobile version