Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महिला की हत्या करके शव जंगल में फेंका, गैंगरेप की आशंका

महिला सुरक्षा का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आये दिन हो रहे बेटियों और महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्या करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन घटनाओं से बेटियां घरों से बाहर निकलने तक में घबरा रही हैं। उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए भले ही तमाम योजनाएं चल रही हों लेकिन इनका असर जमीनी स्तर पर होता नहीं दिख रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘वीमेन पॉवर लाइन 1090’, महिला हेल्पलाइन 181, एंटी रोमियो स्क्वॉड के अलावा यूपी पुलिस भी महिला अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

ताजा मामला राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की लाश मिलने की खबर मिलते ही लोगों का हुजूम उसे देखने के उमड़ पड़ा। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी इटौंजा शिव शंकर सिंह ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुए ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। फ़िलहाल महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों को दुर्गन्ध आने पर चला पता

जानकारी के मुताबिक, इटौंजा थाना क्षेत्र के चांदपुर खानपुर गांव के निवासियों को मंगलवार को बहुत तेज बदबू आने लगी। इस पर ग्रामीणों ने सोचा कि हो सकता है कोई जानवर मर गया हो उसकी दुर्गन्ध आ रही हो। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि अगर जानवर पड़ा होता तो चील, कौवे और कुत्ते जरूर मड़राते। गांव वालों जिस जगह से बदबू आ रही थी उधर खोजते हुये जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

महिला का अर्धनग्न पड़ा था शव

ग्रामीणों के मुताबिक, यहां लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग के पास झाड़ियों और जंगलों में एक महिला का शव पीठ के बल अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। शरीर के निचले हिस्से में कपड़े नहीं थे जबकि ऊपर के भाग में केवल पेट साड़ी के पल्लू से ढाका था बाकी तन पर कपड़े नहीं थे। इसकी सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पहुंची और पहचान कराने में जुट गई। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

कौन काट ले गया महिला का पैर

ग्रामीणों के मुताबिक, महिला का शव जिस अवस्था में मिला है उस समय महिला के एक पैर का पंजा भी कटा था। हो सकता है पंजा कोई जानवर काट ले गया हो या फिर हत्या करने वालों ने काट लिया होगा। थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के आसपास लग रही है। उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना देकर गुमसुदगी खंगाली जा रही है। शव 3 से 4 दिन पुराना हो सकता है।

ये भी पढ़ें- यूपी में रफ्तार का कहर: 3 की मौत 30 घायल, 3 घंटे ट्रक में फंसा रहा ड्राइवर

ये भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का लखनऊ में प्रदेशव्यापी आंदोलन

ये भी पढ़ें- बेईमान है रायबरेली का कप्तान और पुलिस, करवा दी नोमान की हत्या: अखिलेश

ये भी पढ़ें- दिव्यांग ने 8 किमी तक ठेलिया पर ढोया पिता का शव, नहीं बची जान

Related posts

भगवान की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व की धूम

Desk
2 years ago

12 हजार का इनामी बदमाश वाराणसी में अरेस्ट

kumar Rahul
7 years ago

देखें तस्वीरें: सीएम अखिलेश ने ‘शादी अनुदान योजना’ का किया शुभारम्भ!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version