ठाकुर जी की शरण में पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

मथुरा-

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तथा प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल पूर्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह धर्म नगरी वृंदावन आए। बुधवार सुबह जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर एवं प्राचीन श्री राधाबल्लभ मंदिर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ठाकुरजी के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर पुण्य कमाया। पत्रकारों से मुखातिब हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि उन्होंने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में पानी दिए जाने एवं पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने उन्हें खारे पानी की समस्या से अवगत कराया। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि खेतों में समय से और पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचे तथा लोगों को स्वच्छ व मीठा पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं वृंदावन में माइनर पर अवैध कब्जे के प्रश्न पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि इस बारे में जानकारी की जाएगी।

Report – Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें