पिछले महीने जिस जोश के साथ कानपुर की एक जन सैनिकों की सेना (indian Army) कश्मीर के पत्थरबाजों को सबक सिखाने के लिए निकली थी। वह कश्मीर जाना तो दूर दूसरे जिले का बॉर्डर तक नहीं लांघ सकी।
- प्रशासन ने इस सेना के इरादों को चकनाचूर कर दिया तो सेना दुबक कर बैठ गई।
- भले ही इस सेना के नायक दोबारा पत्थर लेकर कश्मीर जाने का दावा ठोंक रहे हों लेकिन यह तो दूर की कौड़ी दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें- कश्मीर के पत्थरबाजों पर पत्थर बरसायेगी कानपुर की ये सेना, देखिये वीडियो!
ये भी पढ़ें- बाराबंकी में मारपीट के बाद किशोरी से दरिंदगी!
क्या है पूरा मामला
- दरअसल जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना (indian Army) पर आये दिन पत्थरबाजी होती रहती है।
- इस पथराव से निपटने और इसका मुहं तोड़ जवाब देने के लिए कानपुर से करीब 1500 जन सैनिक कश्मीर जाने के लिए पिछली 5 मई 2017 को कानपुर से निकले थे।
- इन जनसैनिकों के पास भारी मात्रा में पत्थर भी थे।
- इन लोगों ने वाकायदा दो दिन का कानपुर स्थित सिद्धनाथ घाट पर पत्थरबाज़ी का प्रशिक्षण लिया था।
- पत्थरबाजों को सबक सिखाने के लिए इन्हें संत अरुण पूरी ने जनसेना का गठन कर प्रशिक्षण दिया था।
ये भी पढ़ें- 10वीं की छात्रा को अगवा कर तमंचे बल पर गैंगरेप!
अब दोबारा जाने का इरादा
- संत अरुण पूरी की सेना कश्मीर पहुंची या नहीं इस बारे में जानकारी लेने के लिए uttarpradesh.org ने उनसे गुरुवार को बातचीत की।
- बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी सेना कश्मीर जा रही थी।
- कानपुर प्रशासन ने उन्हें रोका लेकिन फिर भी वह कन्नौज तक पहुंच गए।
- उन्नाव में पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोक लिया।
- इस दौरान केंद्रीय प्रतिनिधि संजीव वलियान से उनकी बात कराई गई।
- उन्होंने एक महीने का वक्त दिया कि इस समय में भारतीय सेना (indian Army) को पत्थरबाजों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का आदेश दिया जायेगा।
- अभी एक माह पूरा नहीं हुआ है।
- अगर एक माह में सेना को छूट नहीं दी जाती है तो जन सैनिक दोबारा कश्मीर की तरफ कूच करेंगे।
- इस दौरान खास बात यह रहेगी कि मीडिया और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगने दी जायेगी।
- उन्होंने कहा कि संगठन के सदस्य देश भर में बनाये जा रहे हैं।
- जिस तरह कानपुर से सैकड़ों लोग निकलेंगे वैसे ही हर जिले से निकलेंगे तो कितने लोगों को प्रशासन रोकेगा।
- हम सैनिकों (indian Army) के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को बर्दास्त नहीं करेंगे।
कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी करने वालों से निपटने के लिए 7 मई को #कानपुर से जाएंगे संत अरुण पुरी के द्वारा बनाई गई जन सेना के सदस्य! pic.twitter.com/gHqRjLU2Z4
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 5, 2017
ये भी पढ़ें- हाइवे पर गैंगरेप और मर्डर केस में महिला ने किया बड़ा खुलासा!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.