जौनपुर:  जौनपुर जनपद के शाहगंज में तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित मैजिक वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो मासूम सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीव में कैद हो गयी। वही सभी घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेज़ रफ़्तार चार पहिया मैजिक हुई अनियंत्रित।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह थाना बदलापुर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 32 वर्षीय विजयगिरी पुत्र सत्यनरायन अपनी पत्नी विनीता और अपने बच्चे 8 वर्षीय अभिनव एवं 5 वर्षीय वैभव के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल मुबारक आजमगढ़ से रहा था की रास्ते मे नगर के आजमगढ़ रोड स्थित कांशीराम आवास कालोनी के पास विपरीत दिशा से आरही तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित चार पहिया मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सभी अस्पताल में भर्ती।

आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतू राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत नाजुक देखते बेहतर इलाज हेतू चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इसी बीच मौका पाकर मैजिक वाहन का चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें