Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे जयंत चौधरी, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

2019 के लोकसभा चुनावों के पहले कैराना और नूरपुर उपचुनावों में विपक्षी एकता के कारण मिली जीत से समूचा विपक्ष काफी उत्साहित है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा है कि एकजुट होकर बीजेपी को हराया जा सकता है। कैराना में रालोद से गठजोड़ का सपा को फायदा मिला और जाट तथा मुस्लिमों ने खुलकर गठबंधन के प्रत्याशी को वोट दिया और भाजपा प्रत्याशी को हराया। इस जीत के बाद रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे और उनसे बंद कमरे में कई मुद्दों पर चर्चा की।

अखिलेश से मिलने पहुंचे जयंत :

कैराना लोकसभा के उपचुनावों में रालोद ने सपा के साथ गठबंधन किया था जिसके बाद रालोद के सिम्बल पर सपा की तबस्सुम हसन ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रचार नहीं किया था लेकिन तबस्सुम हसन की जीत के लिए जयंत चौधरी ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने बड़ी जनसभाओं की जगह गाँव में नुक्कड़ मीटिंग को प्राथमिकता दी और जनता के बीच अपनी बात रखी। इसके बाद आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने जयंत चौधरी पहुंचे। इसके पहले रालोद की नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन भी अखिलेश यादव की मीडिया वार्ता में पहुंची हुई थी। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था और उपचुनावों में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी थी।

 

ये भी पढ़ें: तिरंगा यात्रा निकाल रहे बीएड टीईटी अभ्यर्थियों पर फिर लाठीचार्ज

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=5GXLguNGsoM” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

अखिलेश को दी जीत की मुबारकबाद :

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान रालोद और सपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को कैराना और नूरपुर में मिली जीत पर बधाई दी। जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव के साथ बंद कमरे में बात की। इसके बाद दोनों नेता मीडिया के सामने आये और हाथ मिलाते हुए विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि नतीजे इतने अच्छे आए हैं, उसी का मजा ले लेते हैं। अखिलेश जी ने बड़ा दिल दिखाया है, आज उन्हें धन्यवाद देने आया हूँ। सभी दलों का सहयोग मिला, लड़ाई बड़ी थी, कैराना लोकसभा का चुनाव पूरा देश देख रहा था। ये किसान की आवाज का चुनाव था। चौधरी चरण सिंह जी की विरासत का चुनाव था। इसका राजनैतिक संदेश बड़ा है, दूसरे दलों के लोग हमें चैन से नहीं बैठने देंगे। गर्मी के बाद बारिश का, बारिश के बाद सर्दी का मौसम आता है।

ये भी पढ़ें: जौनपुर में पेड़ से बाँधकर अधेड़ महिला को बेरहमी से पीटा

चौधरी साहब के सपनों को करेंगे पूरा :

इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चौधरी साहब के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी और जयंत की है। अभी गठबंधन को 50 तक पहुंचाना है। 47 को 50 ही हरा सकता है। तबस्सुम जी का क्या चलाया सोशल मीडिया पर उन्हें लिखकर देना पड़ा। बसपा गठबंधन में सीटों के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सीटों के सवाल पर झगड़ा मत कराओ। हमारा जीत ये हैं कि उन्हें सबने मिलकर जिताया जिन्होंने संविधान की शपथ लेकर सरकार बनाई है। उनकी जिम्मेदारी ज्यादा है, कुछ भी कोशिश कर लो हम नहीं टूटेंगे।

Related posts

बहराइच जेल में बंद नेपाली महिलाएं चांद देखकर तोड़ेंगी अपना व्रत !

Ashutosh Srivastava
8 years ago

सूबे के 47 जिलाधिकारी और 36 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया पंचायती राज विभाग ने!

Divyang Dixit
8 years ago

सरकार की प्राथमिकता नकल विहीन परीक्षा कराना: डिप्टी CM

Shambhavi
6 years ago
Exit mobile version