उत्तर प्रदेश में ठण्ड का काफी असर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे और गलन के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ठण्ड में काफी दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती हैं। इस बीच इत्र नगरी कन्नौज से सपा विधायक की कार पेड़ से टकराने की सूचना आ रही है।
कन्नौज से सपा विधायक विधायक का हुआ एक्सीडेंट :
- उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और बढ़ती हुई ठण्ड लोगो के लिए परेशानी का सबब बन रही है।
- बढ़ती ठण्ड में लोगो के एक्सीडेंट और दुर्घटनाओं के कारण काफी बढ़ जाते हैं।
- इत्रनगरी के नाम से मशहूर कन्नौज में आज घना कोहरा छाया हुआ है।
- इसी कोहरे के कारण आज कन्नौज सदर के सपा विधायक की कार का एक्सीडेंट हो गया।
- घना कोहरा होने के कारण सपा विधायक अनिल दोहरे की कार की टक्कर हो गयी थी।
- कन्नौज सदर से सपा विधायक अनिल दोहरे आज सुबह कन्नौज से ठठिया जाने को निकले हुए थे।
- रास्ते में आते हुए उनकी कार की टक्कर ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर खड़े एक ट्रेक्टर से टकरा गयी।
- इस घटना में विधायक सहित उनके साथी सुरक्षित हैं, सिर्फ़ उनकी कार क्षतिग्रस्त हुई है।
- सम्बंधित थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि कोहरे व धुंध के कारण चालक को सामने कुछ नहीं दिखा था।
- इसी कारण कन्नौज विधायक की कार जाकर सामने खड़े ट्रैक्टर से टकरा गयी थी।